न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साथ 100 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी में मोदी सरकार, 15 फीसदी महंगा होगा किराया

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन का किराया आम मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से 15 फीसदी ज्यादा होगा। हालांकि यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले बहुत ही सुविधायुक्त होगी। यात्रियों को यात्रा में काफी आराम मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 3:13:24

एक साथ 100 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी में मोदी सरकार, 15 फीसदी महंगा होगा किराया

नई दिल्ली। मोदी सरकार कामगारों और श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए देश में एक साथ 100 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत भारतीय रेलवे के सभी कारखानें 200 रेल इंजन और 2200 कोच तैयार करने में लगे हुए हैं। मोदी सरकार इन ट्रेनों के सभी कोच का निर्माण एलएचबी तकनीक से किया जा रहा है। जिससे किसी भी दुर्घटना के दौरान यह कोच एक दूसरे पर नहीं चढ़ेंगे। इसके अलावा इनमें झटके भी कम लगेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से चलने वाली पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

15 फीसदी महंगा होगा किराया

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन का किराया आम मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से 15 फीसदी ज्यादा होगा। हालांकि यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले बहुत ही सुविधायुक्त होगी। यात्रियों को यात्रा में काफी आराम मिलेगा।

ट्रेनों के लिए हो रहा है मार्ग का चयन

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि 100 ट्रेनों के लिए रेलवे मार्ग का चयन किया जा रहा है। देश के प्रमुख रेलमार्गों पर यह ट्रेनें चलाई जाएंगी। अभी दरभंगा से आनंद विहार तक पहली ट्रेन चलाई गई है। यह अयोध्या होते हुए संचालित हो रही है। दूसरी ट्रेन का संचालन मालदाटाउन से बेंगलुरू के बीच किया जा रहा है।

पुश-पुल तकनीक से चलेगी ट्रेन

वंदेभारत की तरह अमृतभारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक से चलेगी। इसमें दोनों तरफ ही इंजन रहेंगे। इसमें आगे का इंजन ट्रेन का संचालित करता है और पीछे का इंजन ट्रेन को पुश करता है। इस तकनीक से ट्रेन तेजी से गति पकड़ लेती है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटा के गति से चल सकती है। इसे सेमीबुलेट ट्रेन कहना गलत नहीं होगा।

अमृत भारत की एक ट्रेन में होंगे 22 कोच

भारतीय रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन के सभी ट्रेनों में 22 कोच का रैक रहेगा। एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे लगने के बाद यह 24 कोच की ट्रेन हो जाएगी। इस समय पूरे देश में 24 कोच की लंबी ट्रेन ज्यादातर चलाई जा रही हैं। इसी आधार पर देश में अब प्लेटफार्म भी बनाए जा रहे हैं। लंबी ट्रेनों के संचालन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को गंतव्य पहुंचाने में मदद मिल रही है।

वंदेभारत बनाने वाली फैक्ट्री में बन रहा इंजन

वंदेभारत ट्रेन बनाने वाली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चैन्नई ही इस ट्रेन के लिए भी इंजन तैयार कर रही है। या यूं कहें कि जो इंजन वंदभारत एक्सप्रेस ट्रेन में लगा है अब वही अमृत भारत एक्सप्रेस में लगाया जाएगा। इसके अलावा रेल कोच फैक्ट्री और चितरंजन लोकोमोटिव वकर्स पश्चिम बंगाल में भी इंजन और कोच तैयार किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी