न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में भाजपा को दिया विधायक ने झटका, विधायकी के साथ-साथ पार्टी से भी दिया इस्तीफा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के विधायक नारायण सिंह त्रिपाठी ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 6:54:37

मध्यप्रदेश में भाजपा को दिया विधायक ने झटका, विधायकी के साथ-साथ पार्टी से भी दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के विधायक नारायण सिंह त्रिपाठी ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। नारायण त्रिपाठी मैहर से विधायक हैं जिनके अब कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में शुरु हो गई हैं। ज्ञातव्य है कि भाजपा ने मैहर से नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर इस बार श्रीकांत चतुर्वेदी को दिया है ।

लंबे समय से दिखा रहे थे बगावती तेवर

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी बीते लंबे समय से बगावती तेवर दिखा रहे थे। उन्होंने अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर भाजपा आलाकमान तक को पत्र लिखा था और कई बार पार्टी गाइड लाइन से अलग होकर बयानबाजी भी की थी जिसके कारण उनसे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब तलब भी किया था। कुछ दिन पहले ही नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर अलग विंध्य प्रदेश की मांग करते हुए विंध्य जनता पार्टी का गठन भी किया है। यहां ये भी बता दें कि नारायण त्रिपाठी पहले भी दल बदल कर चुके हैं वो साल 2003 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने थे। इसके बाद साल 2013 में समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने। साल 2016 के उपचुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने और फिर 2018 के चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

भाजपा को बड़ा झटका

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को भाजपा पार्टी और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। नारायण त्रिपाठी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दो लाइन का इस्तीफा भेजा है जिसमें उन्होंने लिखा है मैं नारायण त्रिपाठी सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इस्तीफा देने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा में सुनने वाला कोई नहीं है, मैं पहले ही कह चुका था मैं भाजपा संगठन में नहीं रहने वाला। आज औपचारिक तौर पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। मैहर जाकर मैहर की जनता और विंध्य की जनता से पूछूंगा किस पार्टी से चुनाव लड़ूं। चर्चाएं हैं कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?