न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : नर्स को दिया कनाडा भेजने का झांसा और किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त से बाहर दोनों आरोपी

पंजाब में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां एक नर्स को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे दो दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 7:17:02

पंजाब : नर्स को दिया कनाडा भेजने का झांसा और किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त से बाहर दोनों आरोपी

पंजाब में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां एक नर्स को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे दो दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार सुबह किसी तरह पीड़िता जगरांव बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से रिश्तेदारों से संपर्क किया, इसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंची। थाना सिटी प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर को महिला के बयान दर्ज करने भेजा गया है। बयान दर्ज होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। थाना जगरांव पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पीड़िता के अनुसार लगभग 20 दिन पहले वह जगरांव निवासी दो लोगों के संपर्क में आई थी। दोनों आरोपी उसकी सहेली को जानते थे। इसलिए वह उनसे बातचीत कर रही थी। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया। गुरुवार को उसे नर्सिंग से संबंधित सभी दस्तावेज लेकर जगरांव पहुंचने को कहा। वह गुरुवार को सभी सर्टिफिकेट लेकर जगरांव के तहसील रोड स्थित एक कोठी में पहुंच गई। वहां दोनों आरोपी मौजूद थे। दोनों ने उसे काफी इंतजार करवाया, ऐसे में शाम हो गई। शाम लगभग छह बजे उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीने के कुछ समय बाद ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर वह जगरांव बस स्टैंड पहुंची। यहां से उसने अपने रिश्तेदारों को सारी वारदात की जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप