न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : इंसानियत हुई तार-तार, नाती ने 80 साल की महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

80 साल की वृद्ध महिला से उसके नाती ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक हलवा खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 4:14:11

उत्तरप्रदेश : इंसानियत हुई तार-तार, नाती ने 80 साल की महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

उत्तरप्रदेश के बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में इंसानियत को तार-तार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 80 साल की वृद्ध महिला से उसके नाती ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक हलवा खिलाने के बहाने दादी को अपने घर ले गया था। पुलिस ने महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि वजीरगंज थाना क्षेत्र की 80 साल की महिला ने परिवार के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और महिला का रिश्ता दादी नाती का बताया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई उसके आधार पर होगी।

यह घटना शनिवार रात की बताई जाती है। वृद्ध महिला के मुताबिक वह अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का 35 वर्षीय बेटा महिला के पास पहुंचा। उसने पहले खाना खाने के बारे में पूछा। वह काफी देर तक इधर-उधर की बातें करता रहा। बाद में बोला कि उसके घर पर हलवा बना है। हलवा बहुत अच्छा है। दादी चलो चलकर थोड़ा खा लो। दादी ने पहले मना किया। जब उसने जिद की तो महिला साथ चली गई। उस वक्त आरोपी के घर में बाकी कोई मौजूद नहीं था। महिला उसके कहने पर घर में चारपाई पर जाकर बैठ गई। तभी आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकी।

बाद में युवक ने चुप रहने की धमकी देकर पीड़ित को घर भेज दिया। महिला ने परिजन को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार दोपहर तक आरोपी युवक के परिवार वाले पीड़ित को मनाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। शाम को महिला ने थाने जाकर तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप