न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में देखने को मिली हैवानियत, 11 साल तक युवती से दुष्कर्म करने के बाद दुबई बेचने की तैयारी

पंजाब में हैवानियत का वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां 11 साल तक युवती से दुष्कर्म होता रहा और फिर उसे दुबई बेचने की तैयारी की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 7:21:10

पंजाब में देखने को मिली हैवानियत, 11 साल तक युवती से दुष्कर्म करने के बाद दुबई बेचने की तैयारी

पंजाब में हैवानियत का वीभत्स नजारा देखने को मिला जहां 11 साल तक युवती से दुष्कर्म होता रहा और फिर उसे दुबई बेचने की तैयारी की गई। लड़की ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई और पुलिस को शिकायत दे दी। पीड़िता ने बताया कि पहली बार जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ तो उसकी उम्र महज 14 साल थी। अब उसकी उम्र 25 साल है। 11 साल तक उसने यह नर्क झेला है। उसे नहीं पता कि उसके माता-पिता कौन हैं और कहां हैं। जब से उसने होश संभाला खुद को अकेला ही पाया। जीरकपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, उनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि चंडीगढ़ के एक मंदिर में रहती थी। कभी झाड़ियों में सो जाती थी तो कभी फुटपाथ पर। गुरुद्वारे में लंगर खाकर पेट भरती थी। 2011 में जब वह 14 साल की थी तो कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति उसे मिला। उसने उसके साथ जान पहचान बना ली। वह जब भी बठिंडा से अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आता तो जरूर मिलता। फिर वह उसे बठिंडा ले गया, जहां उसने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे एक कमरे में रखा। कुछ समय बाद उसने अपने दोस्तों को भी उस कमरे में बुलाना शुरू कर दिया और नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म कराता रहा। कुलदीप ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे पर वह उसके साथ चली गई। लेकिन उसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने की साजिश रच डाली। बकौल पीड़िता, कुछ समय बाद वह उसे बलटाना ले आया। एक कमरा दिलाया और यहां भी शारीरिक शोषण का सिलसिला शुरू हो गया। रोजाना अलग-अलग लोगों को लाने लगा।

बार-बार दुष्कर्म करते रहने के कारण वह गर्भवती हो गई और 28 दिसंबर 2015 को उसने पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता ने कुलदीप के जुर्म का विरोध किया तो उसने अपने दोस्तों को भी घर लाना शुरू कर दिया। उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने में कुलदीप की मां और भाभी भी शामिल थी। कुलदीप व उसके चार दोस्तों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। वे उसके बेटे को मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। नतीजा, 26 मई 2021 को उसने दूसरे बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि जब भी वह विरोध करती तो उसके बेटों को नहर में फेंकने की धमकी देकर डरा दिया जाता।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल