न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : गला दबाकर कर दी गई आठ वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, दुष्कर्म की आशंका

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसा मामला सामने आया जिससे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा पनप गया। यहां एक आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 8:11:55

उत्तरप्रदेश : गला दबाकर कर दी गई आठ वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, दुष्कर्म की आशंका

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसा मामला सामने आया जिससे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा पनप गया। यहां एक आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसी के साथ ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही हैं। सोमवार को गांव के बगल में बूढ़ी राप्ती नदी किनारे मासूम का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है लेकिन पुलिस स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चिकित्सकों की सलाह ले रही हैँ। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बच्ची की निर्मम हत्या पर क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।

जानकारी के अनुसार, जोगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल की रात बरात आई थी। गांव की एक आठ वर्षीय बच्ची बरात देखने गई और लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली। इसी बीच पंचायत चुनाव में मतदान के दिन 26 अप्रैल को दोपहर में गांव के बगल में स्थित बूढ़ी राप्ती के किनारे उसका शव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर जोगिया पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। डीएम दीपक मीणा और एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। दुष्कर्म की आशंका है। चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के मामले में स्थिति स्पष्ट कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल