न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल : 4 लोगों ने मिलकर 14 साल की लड़की के साथ किया 9 महीने तक दुष्कर्म, 3 आरोपी नाबालिक

भोपाल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां 4 लोगों ने मिलकर 14 साल की लड़की के साथ 9 महीने तक दुष्कर्म किया जिसका खुलासा लड़की के गर्भवती होने पर हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 4:46:57

भोपाल : 4 लोगों ने मिलकर 14 साल की लड़की के साथ किया 9 महीने तक दुष्कर्म, 3 आरोपी नाबालिक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं जो कि चिंता बढ़ाने का काम करती हैं। हाल ही में भोपाल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां 4 लोगों ने मिलकर 14 साल की लड़की के साथ 9 महीने तक दुष्कर्म किया जिसका खुलासा लड़की के गर्भवती होने पर हुआ। हैरानी की बात तो यह हैं की आरोपियों में 3 नाबालिक हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेगी, क्योंकि अब वह प्रेग्नेंट है। इसी वजह से उसके साथ हुए दुष्कर्म का भी पता चला। रातीबड़ पुलिस इस मामले को लेकर कोर्ट में जल्द चालान पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट के निर्देश जारी होंगे। इन निर्देशों के अनुसार बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। बच्ची की मेडिकल कंडीशन को देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा।

रातीबढ़ थाने के टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की अभी 14 साल की है और 9वीं में पढ़ती है। उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की द्वारा पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक, घटना पिछले साल के अक्टूबर से लेकर अभी तक की है। 1 अक्टूबर को लड़की का क्लासमेट उसे किसी आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया। यहां दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने अपने एक और दोस्त को बुला लिया, फिर दो और आ गए। चारों डरा-धमका कर उसका रेप करने लगे। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट भी की। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। तीन बच्चे उसी स्कूल में 9वीं के छात्र हैं। चौथा आरोपी एक होटल में काम करता है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, कोरोना में लगे लॉकडाउन के बीच भी आरोपी बदनाम करने का कहकर उसे हवस का शिकार बनाते थे। इस तरह चारों ने उसके साथ 9 महीने तक गैंगरेप किया। इस घटना का पता तब चला जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इसके बावजूद आरोपी दुष्कर्म से नहीं रुके। इस बीच जब नाबालिग की तबीयत खराब हुई तब परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर को दिखाने के बाद पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने बताया कि घरवालों ने लड़का की बच्चा गिराने की कोशिश की, लेकिन प्रेग्नेंसी को वक्त बहुत ज्यादा हो चुका है। इसके बाद निराश होकर परिजन पुलिस के पास आए और रातीबड़ पुलिस को शिकायत की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?