न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 YouTube चैनल सरकार ने किए ब्लॉक, 4 पाकिस्तानी न्यूज चैनल भी बैन

मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है साथ ही तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 4:18:33

22 YouTube चैनल सरकार ने किए ब्लॉक, 4 पाकिस्तानी न्यूज चैनल भी बैन

मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग ने IT Rules 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 22 यू-ट्यूब चैनल्स को ब्लॉक कर दिया है साथ ही तीन Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है। लेटेस्ट ब्लॉकिंग ऑर्डर के तहत 18 भारतीय और 4 पाकिस्तानी YouTube चैनल्स को बैन किया गया है। IT Rules 2021 के आधार पर यह पहला मौका है जब भारतीय YouTube चैनल्स पर ऐक्शन लिया गया है। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलान के लिए किया जा रहा था। इन चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स में कई टीवी चैनल्स के लोगो और टैम्पलेट का इस्तेमाल किया गया था। इन चैनल्स ने अपने पोस्ट के thumbnail में कई टीवी एंकर्स की तस्वीर भी यूज की है, जिससे व्युअर्स को गुमराह किया जा सके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत थम्बनेल और टाइटल के साथ पोस्ट किए गए थे। कुछ मामलों में भारत के खिलाफ फेक न्यूज को पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था।

इन यूट्यूब चैनल्स के जरिए भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर जैसे मुद्दों पर फर्जी न्यूज फैलाने का काम किया जा रहा था। विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पोस्ट किए गए भारत विरोधी कंटेंट को भी ब्लॉक किया गया है। जांच में पाया गया है कि भारतीय YouTube चैनल्स द्वारा यूक्रेन की स्थिति पर भी कई गलत जानकारियां शेयर की गई हैं। दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रभावित करने की मंशा से इन चैनल्स द्वारा पोस्ट किया जा रहा था।

इन चैनल्स को किया गया बैन

ARP News, AOP News, LDC News, Sarkari Babu, SS ZONE Hindi, Smart News, News23 Hindi, Online Khabar, DP news, PKB News, Kisan Tak, Borana News, Sarkari News Update, Bharat Mausam, RJ ZONE 6, Exam Report, Digi Gurukul,

पाकिस्तानी चैनल्स

Duniya Mery Aagy, Ghulam Nabi Madni, HAQEEQAT TV, HAQEEQAT TV 2.0

वेबसाइट्स

Dunya Mere Aagy

सोशल मीडिया अकाउंट

ट्विटर- Ghulam Nabi Madni, Dunya Mery Aagy, Haqeeqat TV

फेसबुक- Dunya Mery Aagy

इस फैसले के साथ पिछले साल दिसंबर यानी दिसंबर 2021 से अब तक मिनिस्ट्री ने 78 YouTube चैनल्स को ब्लॉक किया है। इसके साथ ही कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन किया गया है, जो देश की सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर के मुद्दों को गलत जानकारी फैला रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला