#Shimla #landslide
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश मानसून से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आमजन से अपील है कि नदियों और नालों से दूर रहें। बादल फटने की स्थिति में बढ़ा जलस्तर घातक हो सकता है। राज्य सरकार मानसून से उत्पन्न होने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है।
बस ये नहीं होना चाहिए...
भारी बारिश के बाद शिमला से कुछ ही किलोमीटर दूर चमयाना के शूराला मार्ग पर भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मानसून में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए उनके द्वारा घोषित 150 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध किया।













