न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा की जीत पर पाकिस्तान से आया संदेश, कौन है पनौती

सुबह से जारी हुए रूझानों में यह स्पष्ट हो गया है कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 1:40:07

भाजपा की जीत पर पाकिस्तान से आया संदेश, कौन है पनौती

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। सुबह से जारी हुए रूझानों में यह स्पष्ट हो गया है कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती चल रही है। भाजपा को अपनी जीत पर सबसे पहला बधाई संदेश पाकिस्तान की ओर से मिला है। भाजपा की इस जीत से पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया गदगद नजर आ रहे हैं।

दरअसल, दानिश कनेरिया ने कांग्रेस और पार्टी के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा है। कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूछा है, 'पनौती कौन है।' अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने हंसते हुए इमोजी भी शेयर की है। उनके इस ट्वीट को 14 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर के इस ट्वीट को 3 लाख के करीब लोगों ने देखा भी है।

दानिश ने क्यों किया पनौती का जिक्र?

दानिश कनेरिया ने पनौती वाले सवाल के जरिए कांग्रेस पर इसलिए तंज कसा है, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इस शब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को मिली हार का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत रही थी, तभी वहां पनौती पहुंच गया और हमारी टीम को मैच हारना पड़ा।

राहुल के जरिए इस विवादित शब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद कहा जाने लगा कि कांग्रेस नेता का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था। कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल से भी राहुल के पनौती वाले बयान को ट्वीट किया गया था। यही वजह थी कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच काफी विवाद भी हुआ था। कांग्रेस नेताओं ने भी कई जगह इस शब्द का इस्तेमाल किया।

वहीं, माना जा रहा है कि दानिश ने पनौती शब्द का जिक्र इसलिए किया है, क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। उम्मीद की जा रही थी कि कम से कम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी, लेकिन रुझानों ने कुछ और तस्वीर पेश की है। ऐसे में दानिश ने कहीं न कहीं इस बात को ध्यान में रखते हुए पनौती वाला सवाल पूछा है। दानिश खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी करते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स