न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोमिनिका हाईकोर्ट ने मेहुल चौकसी को ​​​​​​​दिया झटका, नहीं दी जमानत, कहा - देश छोड़कर भाग सकता है

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा करोबारी मेहुल चौकसी को डोमिनिका (Dominica) की हाईकोर्ट (High Court) से बड़ा झटका मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 9:00:00

डोमिनिका हाईकोर्ट ने मेहुल चौकसी को ​​​​​​​दिया झटका, नहीं दी जमानत, कहा - देश छोड़कर भाग सकता है

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा करोबारी मेहुल चौकसी को डोमिनिका (Dominica) की हाईकोर्ट (High Court) से बड़ा झटका मिला है। शुक्रवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को जमानत देने से इनकार कर दिया। जज वायनाटे एड्रियन-रॉबर्ट्स (Wynante Adrien-Roberts) ने चोकसी को ‘फ्लाइट रिस्क’ (Flight Risk) वाला व्यक्ति माना। हाईकोर्ट ने चौकसी के भागने का खतरा होने की वजह से जमानत देने से इनकार कर दिया है। जमानत नहीं मिलने के बाद अब भगोड़े कारोबारी को जेल की सलाखों के पीछे दिन बिताना पड़ेगा।

शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान चौकसी के वकीलों ने तर्क दिया कि एक कैरिकॉम नागरिक के तौर पर मेहुल जमानत का हकदार है, क्योंकि उस पर लगाए गए आरोप जमानती धाराओं के तहत आते हैं। उन्होंने कोर्ट से चोकसी को नकद जमानत देने की मांग की। वकीलों ने यह भी कहा कि उनका मुवक्किल अस्वस्थ है और इसलिए उसके फ्लाइट रिस्क होने का खतरा नहीं है।

दूसरी ओर सरकारी पक्ष की ओर से पेश हुए वकील लेनोक्स लॉरेंस (Lennox Lawrence) ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि चौकसी फ्लाइट रिस्क पर है और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कर रखा है। अगर उसे जमानत दी गई, तो उसके भागने का खतरा बना रहेगा। इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, चोकसी की मेडिकल कंडीशन को लेकर लॉरेंस ने कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं हैं, क्योंकि उसे डोमिनिका में जरूरी मेडिकल सहायता दी जा रही है।

इससे पहले की सुनवाई में डोमिनिका हाईकोर्ट ने चौकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक के लिए टाल दी दी थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद चौकसी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उस पर अवैध रूप से डोमिनिका में घुसने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, डोमिनिकन सरकार ने गुरुवार को चोकसी को देश में एक ‘निषिद्ध अप्रवासी’ घोषित कर दिया।

चौकसी की पत्नी प्रीति बोली- मेरे पति को बदनाम किया जा रहा

इससे पहले मेहुल की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका के आरोपों का मेहुल की पत्नी प्रीति ने विरोध किया था। दरअसल, जेबरिका ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत में मेहुल पर फर्जी आइडेंटिटी बताने और किडनैपिंग की झूठी थ्योरी रचने जैसे आरोप लगाए थे। इस पर गुरुवार को प्रीति ने जवाब दिए। प्रीति का कहना है कि उनके पति को बदनाम किया जा रहा है।

ये है पूरा मामला?

मेहुल चौकसी एंटीगुआ-बारबुडा में रह रहा था। लेकिन 23 मई को वह अचानक लापता हो गया और दो दिन बाद डोमिनिका में पकड़ा गया था। चौकसी का दावा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका के साथ था। उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स ने उसे पीटा भी, लेकिन इस पूरी घटना के दौरान जेबरिका ने उसकी कोई मदद नहीं की। इससे साफ पता चलता है कि वह अपहरण की साजिश में शामिल थी।

वहीं, भारत में मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपये से अधिक का धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। मोदी और चोकसी दोनों फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती