INDIA गठबंधन की 5 सूत्रीय मांग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद एकजुटता व्यक्त करने के लिए रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली हुई। इस दौरान लोकतंत्र और संविधान बचाने का आह्वान किया गया। इस महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी शामिल थे। एनसीपी (शरतचंद्र पवार) के शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डीराजा, दीपांकर भट्टाचार्य, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव और टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन शामिल हुए।
1. चुनाव आयोग को लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए
2. चुनाव आयोग को चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी दलों के खिल
















