न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान को जल्द मिले सजा, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगी केस

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए यूपी पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की कोशिश में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने आरोप पत्र दाखिल करने और आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने की बात कही। पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 4:11:20

मेरठ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान को जल्द मिले सजा, पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगी केस

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चर्चित सौरभ हत्याकांड मामले को लेकर यूपी पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने शनिवार को बताया कि पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा कि इस मामले में जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हो, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द उनकी सजा मिल सके। पुलिस उप महानिरीक्षक (मेरठ परिक्षेत्र) कलानिधि नैथानी ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस तरह के जघन्य अपराध के मामले में गुणात्मक विवेचना करके जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी पत्नी और उसके पुरुष मित्र को कठोर सजा दिलाने की आवश्यकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना को दारोगा से स्थानांतरण कर इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया है, और इस मामले की निगरानी अब एएसपी द्वारा की जाएगी।

पुलिस ने दर्ज किए ड्रम, चाकू और सीमेंट बेचने वालों के बयान, मुस्कान और साहिल की गतिविधियों की जांच जारी

पुलिस ने सौरभ हत्याकांड के संबंध में चाकू, ड्रम और सीमेंट बेचने वालों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या के बाद मुस्कान और साहिल की गतिविधियां क्या रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान और साहिल शुक्ला ने तीन मार्च की रात को सौरभ की हत्या करने के बाद उसके शव को चार टुकड़ों में बांटकर ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया था। इसके बाद, चार मार्च को दोनों हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कसोल पहुंचे थे।

इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू यह है कि मुस्कान और साहिल के शिमला, मनाली और कसोल में कथित रूप से मौज-मस्ती करते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियों में दोनों रेव पार्टी में डीजे पर होली खेलते हुए और जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर किसी प्रकार की शिकन या अपराधबोध नहीं दिख रहा था, जो मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है।

मुस्कान की वीडियो, चैटिंग आई सामने

पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में यह सामने आया है कि शिमला में मुस्कान ने एक कैब चालक से साहिल के लिए केक मंगवाया। दोनों ने मिलकर केक काटा और डांस भी किया। इस घटना की चैटिंग और आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडियो में मुस्कान ने कैब चालक से व्हाट्सअप पर एक आडियो मैसेज भेजकर कहा था, "तुम कहीं से भी केक ले आओ," और यह भी कहा कि वह उसे फोन न करें, केवल मैसेज करके बताएं कि केक मिल गया या नहीं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है, जहां मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की। हत्याकांड के बाद मुस्कान ने सौरभ के शव को एक ड्रम में बंद कर दिया और उसे सीमेंट से भरकर सील कर दिया। इस हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले मुस्कान ने सौरभ के दिल पर तीन बार वार किए, फिर बेरहमी से दिल में चाकू घोंप दिया। दिल को चीरने के बाद मुस्कान ने सौरभ की गर्दन काटी और दोनों हथेलियों को भी काट दिया। उसके बाद उसने सौरभ के शरीर के चार टुकड़े किए और उन्हें ड्रम में डाल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल