न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ में अनोखा मामला: चुभती दाढ़ी बनी शादी टूटने की वजह, पत्नी ने छोड़ा मौलाना पति और देवर संग हो गई फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने पति की दाढ़ी के कारण उसे छोड़कर देवर के साथ भागने का चौंकाने वाला कदम उठाया। जानें, क्यों कुछ महिलाओं को मर्दों की दाढ़ी पसंद नहीं आती और इसके रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 11:32:49

मेरठ में अनोखा मामला: चुभती दाढ़ी बनी शादी टूटने की वजह, पत्नी ने छोड़ा मौलाना पति और देवर संग हो गई फरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर एक चौंकाने वाला पारिवारिक मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर एक अलग ही बहस छेड़ दी है। हाल के महीनों में राज्य में ऐसे कई अजीबोगरीब मामले देखने को मिले हैं, जिनमें पत्नियों ने अलग-अलग वजहों से अपने पतियों को छोड़ दिया। किसी केस में सास अपने दामाद संग भाग गई तो किसी में समधन को समधी से प्रेम हो गया। अब एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपने मौलाना पति को छोड़ दिया क्योंकि उसे उसकी दाढ़ी चुभती थी। महिला अपने देवर के साथ घर से फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि मौलाना साकिर की पत्नी अर्शी अपने देवर साबिर के साथ घर छोड़कर चली गई। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला ने पति की दाढ़ी को अपनी असहजता का कारण बताया। पति साकिर ने दावा किया कि उसकी पत्नी को उसकी लंबी और खुरदरी दाढ़ी बिल्कुल पसंद नहीं थी और वह उसे बार-बार दाढ़ी कटवाने के लिए कहती थी। जब साकिर ने दाढ़ी हटाने से इनकार किया, तो अर्शी देवर के साथ चली गई। इस बीच शाकिर ने डायल 112 पुलिस को कॉल कर मौके पर बुला लिया। पुलिस के सामने अर्शी ने देवर के साथ जाने की बात कही। पुलिस दोनों को लिसाड़ी गेट थाना लेकर गई। यहां पर भी महिला ने मौलाना पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।

अर्शी ने बताया कि एक महीने पहले उसने अपने देवर साबिर से कोर्ट मैरिज कर ली थी और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। वहीं देवर साबिर ने भी अर्शी के साथ रहने की बात कही। उसने कहा कि वह अर्शी के साथ ही रहना चाहता है।

अर्शी ने मेहर में 2.5 लाख रुपए की मांग की

यह सुनने के बाद शाकिर और अर्शी ने अलग रहने का फैसला किया। दोनों की सहमति पर शाकिर ने पत्नी अर्शी को उसकी मर्जी के मुताबिक छोड़ दिया। थाने में सभी के सामने दोनों ने एक-दूसरे को तीन तलाक दे दिया। अर्शी ने कहा कि निकाह के दौरान वह मेहर में 5 लाख रुपए लेकर आई थी, लेकिन अब उसे 2.5 लाख रुपए चाहिए। अगर उसे पैसे मिलते हैं, तो वह देवर साबिर के साथ जाकर रहेगी। अगर पैसे नहीं मिले, तो वह ऐसे ही रहेगी और पति के सामने ही देवर के साथ रहेगी।

शाकिर ने कहा कि मकान में उसका और उसके भाई साबिर का हिस्सा है। वह अपने हिस्से का मकान बेचकर ढाई लाख रुपए देगा। इस पर अर्शी राजी हो गई। हालांकि इस घटना में और भी कई पेच हैं, लेकिन यह सवाल उठता है — क्या दाढ़ी जैसी चीज़ किसी रिश्ते को तोड़ने का कारण बन सकती है?

महिलाएं क्यों नहीं पसंद करतीं दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुषों को?

यह सवाल जितना सीधा दिखता है, उतना ही पेचीदा भी है क्योंकि हर महिला की पसंद अलग होती है। फिर भी कुछ सामान्य कारणों की बात करें तो कई महिलाओं को दाढ़ी और मूंछ वाले पुरुषों को न पसंद करने के कुछ प्रमुख कारण होते हैं — जो सौंदर्य, व्यवहार और अनुभव से जुड़े होते हैं।

1. क्लीन शेव लुक की चाहत:

हालांकि ‘कबीर सिंह’ या ‘एनीमल’ जैसे फिल्मों ने दाढ़ी लुक को पॉपुलर बनाया है, लेकिन सभी महिलाएं इस लुक को नहीं पसंद करतीं। कई महिलाओं को क्लीन शेव लुक ज्यादा साफ-सुथरा और तरोताजा लगता है। वहीं, दाढ़ी-मूंछ किसी-किसी के चेहरे को खुरदरा बना देती हैं, जो कि हर किसी को आकर्षक नहीं लगता।

2. फिजिकल क्लोजनेस में रुकावट:

पति-पत्नी के रिश्ते में फिजिकल इंटीमेसी एक जरूरी पहलू है। ऐसे में दाढ़ी की चुभन कई महिलाओं के लिए असहज हो सकती है, खासकर तब जब दाढ़ी ट्रिम न हो या ज्यादा रूखी हो। इस वजह से कई महिलाएं इसे केवल सौंदर्य का मामला नहीं बल्कि एक गंभीर आवश्यकता मानती हैं।

3. हाइजीन से जुड़ी चिंताएं:

दाढ़ी और मूंछ की ठीक से सफाई न होने पर इसमें धूल, पसीना या यहां तक कि खाने के कण भी फंस सकते हैं, जिससे यह गंदगी और बदबू का कारण बन सकती है। कई बार यह unhygienic भी लग सकता है, जो किसी के भी लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

4. रफ बनाम मैच्योर लुक की पसंद:

कुछ महिलाओं को दाढ़ी वाला लुक गंभीर और मेच्योर लगता है, जबकि कुछ हल्के-फुल्के और यंग ब्वॉयिश लुक को अधिक पसंद करती हैं। ऐसे में यह पूरी तरह से व्यक्तिगत प्राथमिकता पर निर्भर करता है, लेकिन रिश्तों पर इसका असर पड़ सकता है।

इस मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रिश्तों में छोटी दिखने वाली चीजें भी गहराई से असर डाल सकती हैं। आखिरकार, हर रिश्ते की नींव आपसी समझ और व्यक्तिगत पसंद-नापसंद को सम्मान देने से ही मजबूत बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल