न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर में पति पर जानलेवा हमला, पत्नी ने कॉफी में मिलाया जहर

मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर के खतौली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी ने पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोपी पत्नी फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 10:02:48

मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर में पति पर जानलेवा हमला, पत्नी ने कॉफी में मिलाया जहर

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद अब मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित भंगेला गांव में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिला दिया। जहरीली कॉफी पीते ही पति की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी पत्नी फरार हो गई, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित अनुज की बहन मीनाक्षी के मुताबिक, अनुज की शादी दो साल पहले गाजियाबाद की लोनी निवासी सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिंकी अनुज और उसके परिवार को परेशान करने लगी और आए दिन धमकियां देने लगी थी।

जहर देकर मारने की कोशिश

मंगलवार रात करीब 9 बजे पिंकी ने अनुज को जहर मिली कॉफी पिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

आरोपी पत्नी की तलाश जारी

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित अनुज के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, और उसकी बहन की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पिंकी की तलाश कर रही है।

मेरठ का सौरभ हत्याकांड

मेरठ में सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया। पुलिस ने मुस्कान और साहिल के मोबाइल डेटा को अहम सबूत मानते हुए केस डायरी में शामिल किया है। मोबाइल लोकेशन के जरिए हत्या के दिन और रात की पूरी गतिविधि को ट्रैक किया गया है। दोनों के मोबाइल फोन का डेटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके अलावा, स्नैपचैट पर हुई बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप