न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: कोचिंग सेंटर पर MCD की सख्त कार्यवाही, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

शनिवार शाम को भारी बारिश के कारण राऊ के आईएएस सेंटर के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में पानी भर जाने से तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों - दो महिलाओं और एक पुरुष - की मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 2:54:29

दिल्ली: कोचिंग सेंटर पर MCD की सख्त कार्यवाही, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

नई दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में डूबने से 3 यूपीएससी एस्पिरेंट्स की मौत पर अब एक्शन शुरू हो गया है। ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद अब बुलडोजर एक्शन की बारी है। ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए 3 बुलडोजर गरज रहे हैं। राजेंद्र नगर (राजिंदर नगर) में बुलडोजर कार्यवाई जारी है। राव आईएएस कोचिंग के अवैध हिस्से को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के एक दिन बाद, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के पुराने राजेंद्र नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए 'बुलडोजर कार्रवाई' शुरू की। संस्थान के बाहर सीवर को ढककर बनाए गए फुटपाथ को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है।

इस बीच, दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने स्थानीय जूनियर इंजीनियर (जेई) को बर्खास्त कर दिया है और सहायक इंजीनियर (एई) को निलंबित कर दिया है। दुर्घटना के बाद निगम द्वारा अधिकारियों के खिलाफ की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

बुलडोजर एक्शन के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। ये बुलडोजर MCD की तरफ से राजेंद्र नगर पहुंचे हैं। फिलहाल मौके पर तीन बुलडोजर ताबड़तोड़ अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अन्य कोचिंग सेंटर के बाहर भी अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। राव आईएएस कोचिंग के पास तीन बुलडोजर गरज रहे हैं, क्योंकि पुलिस ने इसकी इजाजत दे दी है।

ज्ञातव्य है कि ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इन तीन मौतों के बाद सरकार जागी है और अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चलवा रही है। दिल्ली पुलिस के कई आला अफसर इस बुलडोजर एक्शन के दौरान मौजूद हैं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में राव कोचिंग संस्थान की चार मंजिला इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन यूपीएससी एस्पिरेंट की मौत होने के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में ‘बेसमेंट’ का मालिक भी शामिल है। इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

इससे पहले रविवार को एमसीडी ने दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया था। एमसीडी के एक बयान के अनुसार, सील किए गए कोचिंग सेंटर नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में चल रहे थे।

पिछले साल उत्तरी दिल्ली के एक अन्य कोचिंग हब मुखर्जी नगर में एक संस्थान में भीषण आग लगने के बाद एमसीडी ने ऐसे कोचिंग सेंटरों का सर्वेक्षण किया था। अधिकारी ने कहा, "शुरुआत में, सर्वेक्षण का उपयोग उन लोगों की पहचान करने के लिए किया जाएगा जो मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका