न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MCD Election: दिल्ली को बदलने के लिए केजरीवाल ने मांगा PM मोदी का आशीर्वाद, AAP की जीत पर बोले - लोगों के विश्वास का ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा

दिल्ली MCD चुनाव में शानदार जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले इतनी बड़ी जीत के लिए वे दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहते हैं। दिल्ली के लोगों का शुक्रिया कि उन्होंने अपने बेटे भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की ज़िम्मेदारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 4:23:57

MCD Election: दिल्ली को बदलने के लिए केजरीवाल ने मांगा PM मोदी का आशीर्वाद, AAP की जीत पर बोले - लोगों के विश्वास का ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा

दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) चुनाव आम आदमी पार्टी ने 130 से ज्यादा सीटें जीत ली है। 15 साल से एमसीडी पर काबिज बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है। दिल्ली MCD चुनाव में शानदार जीत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले इतनी बड़ी जीत के लिए वे दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहते हैं। दिल्ली के लोगों का शुक्रिया कि उन्होंने अपने बेटे भाई को इस लायक समझा कि नगर निगम की ज़िम्मेदारी दी।

केजरीवाल ने कहा हमनें रात दिन मेहनत करके स्कूल ठीक किए। लाखों बच्चों का भविष्य बनाया। लोगों ने अस्पताल की जिम्मेदारी दी हमने उसे भी ठीक कर दिया। हमनें लोगों मुफ्त बिजली दी। दिल्ली के लोगों ने आज बहुत बड़ा मैसेज दिया है कि पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव राजनीति मत करो। हम गाली गलौज नहीं करते, हम मारपीट नहीं करते।आज लोगों ने भ्रष्टाचार की सफाई करने की जिम्मेदारी दी है, पार्कों को साफ करने की जिम्मेदारी है। इस विश्वास का ऋण कभी नहीं चुका पाऊंगा।मैं रात दिन एक करके इस काम को पूरा करूंगा। ऐसी हमारी कोशिश रहेगी।

केजरीवाल जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो AAP कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद और केजरीवाल लव यू के नारे लगा रहे थे। सीएम केजरीवाल ने इन्हें देखकर कहा किI love you too।

केजरीवाल ने कहा कि जितने उम्मीदवार जीते हैं सभी को बधाई, AAP के नेताओं को बधाई, बीजेपी के नेताओं को बधाई, कांग्रेस के नेताओंको बधाई, निर्दलीय को बधाई। और जो हारे हैं वो निराश न हो दिल्ली को सुन्दर बनाने में उनकी भी मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं।आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी।

केजरीवाल ने कहा कि बस राजनीति आज तक थी, चुनाव जीतने के लिए हमें जो करना था वो कर लिया, अब हम सबलोग मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। मैं बीजेपी से भी सहयोग लूंगा और कांग्रेस से भी सहयोग लूंगा। केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने हमें वोट दिया उनका शुक्रिया, लेकिन जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका काम सबसे पहले करवाऊंगा।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। खासकर हमें केंद्र का सहयोग चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं आज इस मंच से दिल्ली को ठीक करने के लिएमैं पीएम मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। दिल्ली को ठीक करने के लिए हमें पीएम मोदी और केंद्र सरकारका आशीर्वाद चाहिए।

केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को मैसेज देते हुए कहा कि अहंकार मत करना। बड़ी बड़ी सत्ता गिर गई। अहंकार किया तो जनता भले ही माफ कर दे लेकिन ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।

दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया

केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था। दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है। सब हमारी ओर देख रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है।

दिल्ली में हम चौथा चुनाव जीते हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास बहुत लोग आते हैं। कई बड़े नेता, वर्षों पुराने नेता कहते हैं कि वोट लेने के लिए गाली गलौज करनी पड़ती है। तूतू मैं-मैं करना पड़ता है। हम शरीफों की पार्टी हैं। कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौज नहीं करना है। लोग कहते हैं कि स्कूल और अस्पताल बनवाने से वोट नहीं मिलती है। दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि बिजली, पानी, सड़क ठीक करने से वोट मिलते हैं। आज दिल्ली में हम चौथा चुनाव जीते हैं।

हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी जिम्मेदारी है: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार… दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी जिम्मेदारी है।’

लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल से MCD पर काबिज बीजेपी को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका