न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम : गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए गोली मारकर की छात्र की हत्या

गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए एसजीटी यूनिवर्सिटी में एक MBBS छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 8:27:07

गुरुग्राम : गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए गोली मारकर की छात्र की हत्या

गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए एसजीटी यूनिवर्सिटी में एक MBBS छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई। पार्किंग में मौजूद छात्र तथा गार्ड इधर-उधर भागने लगे। उन्हीं में से कुछ घटनास्थल पर पहुंचे। वे उसे इमरजेंसी में लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया। गोली की सूचना पर मौके पर डीसीपी वेस्ट, एसीपी उद्योग व थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। डीसीपी वेस्ट का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह शामली से आ रहे हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

राजेंद्र पार्क थाना प्रभारी के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर एसजीटी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित पार्किंग में दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले लकी ने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी विनीत (22) को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के गार्ड की ओर से सूचना देने के बाद एंबुलेंस बुला कर उसे इमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत बताया गया। विनीत मेडिकल में चौथे साल का छात्र था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि एमएससी तृतीय वर्ष की छात्रा से लकी की दोस्ती थी। उसके बारे में विनीत ने कोई कमेंट कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके के फिंगर प्रिंट व सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे मेेें लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र हर्ष के बयान पर लकी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री