न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज: शिक्षा निदेशालय की इमारत में लगी भीषण आग, 5000 से अधिक महत्वपूर्ण फाइलें खाक

प्रयागराज के शिक्षा नीति निदेशालय में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हजारों महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि मामले की जांच जारी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जांच की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 1:48:09

प्रयागराज: शिक्षा निदेशालय की इमारत में लगी भीषण आग, 5000 से अधिक महत्वपूर्ण फाइलें खाक

प्रयागराज में शिक्षा नीति निदेशालय की बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस भयंकर आग की वजह से निदेशालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितना नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया है।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिल्डिंग से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं भीषण आग में तब्दील हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तीन कमरों में रखी महत्वपूर्ण फाइलें जलकर पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

5 हजार फाइलें जलने की आशंका:

बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में एडेड स्कूलों से जुड़ी हजारों फाइलें जलकर राख हो गई हैं। खास बात यह है कि प्रदेशभर के एडेड स्कूलों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाली फाइलें इस आग में स्वाहा हो गईं। निदेशालय के कमरा नंबर 14 और 15 आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, लगभग 5 हजार फाइलों के जलने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं:

फायर फाइटर्स का कहना है कि शुरुआत में बिजली की आपूर्ति बंद नहीं की गई थी, जिसकी वजह से इन्वर्टर चालू रहा और आग बुझाने में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल