न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद: गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; आग की वजह शार्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 11:33:59

हैदराबाद: गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमिनार इलाके के पास गुलजार हाउस नामक बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। यह घटना रविवार की सुबह लगभग पांच से छह बजे के बीच हुई। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

प्राथमिक अनुमान है कि बिल्डिंग में लगी एयर कंडीशनिंग (एसी) की वजह से शार्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग भड़क गई। मौके पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां तैनात की गईं हैं, वहीं घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। दमकल विभाग के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है, लेकिन इसके बावजूद आठ लोगों को आग से बाहर नहीं निकाला जा सका।

14 लोगों को किया गया रेस्क्यू

दमकल कर्मियों की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी इस इमारत में चार परिवारों के कई लोग फंसे हुए हैं। अब तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चे समेत 14 लोग शामिल हैं। ये सभी बुरी तरह से झुलसे हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस इमारत में लगभग 30 से अधिक लोग रह रहे थे, जिनमें ज्यादातर किराएदार थे।

अचानक निकली तेज़ चिनगारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रात में अत्यधिक गर्मी थी और मकान में लगे सभी एयर कंडीशनर चालू थे। इस वजह से वायरिंग गर्म हो गई, जिससे शार्ट सर्किट हुआ। इसी दौरान निकली चिनगारियों ने कुछ ही समय में भयानक आग का रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?