न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘काश मैं भी मारा जाता’: ऑपरेशन सिंदूर में 14 परिजनों की मौत पर रो पड़ा आतंकी मसूद अजहर

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला कर मसूद अजहर के 14 परिजनों को ढेर कर दिया; बहावलपुर में हुए इस एयर स्ट्राइक से सदमे में आया मसूद अजहर बोला – काश मैं भी मारा जाता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 12:50:11

‘काश मैं भी मारा जाता’: ऑपरेशन सिंदूर में 14 परिजनों की मौत पर रो पड़ा आतंकी मसूद अजहर

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस सटीक और ताकतवर कार्रवाई में भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए। अपने करीबियों की मौत से सदमे में आए मसूद अजहर ने एक चिट्ठी जारी कर कहा, “दिल करता है, काश मैं भी इस हमले में मारा गया होता।”

पाकिस्तान के बहावलपुर में हुए भारतीय हवाई हमले में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की बहन भी मारी गई। इस हमले में उसके कई अन्य रिश्तेदार भी मारे गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया। अधिकारियों के अनुसार, पंजाब में 4 और पीओके में 5 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया गया।

आज दफनाए जाएंगे मसूद अजहर के मारे गए परिजन

जैश-ए-मोहम्मद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति, और उनकी सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे इस हमले में मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं और मासूम बच्चे थे। मसूद अजहर के परिवार के इन सदस्यों और करीबियों को आज, बुधवार 7 मई 2025 को दफनाया जाएगा।

बीबीसी उर्दू ने किया खुलासा

बीबीसी उर्दू ने मसूद अजहर के हवाले से रिपोर्ट किया है कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के एक करीबी सहयोगी, उसकी मां और दो अन्य रिश्तेदार भी इस ऑपरेशन में मारे गए। बहावलपुर स्थित ‘सुभान अल्लाह परिसर’ भी इस ऑपरेशन का लक्ष्य बना, जिसे भारतीय हमलों में पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

भारतीय सेना ने दिए ठोस सबूत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने हमले के प्रमाण प्रस्तुत किए। कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, “हमारे पास वीडियो प्रमाण हैं जिनमें तबाह किए गए आतंकी शिविर साफ तौर पर दिख रहे हैं। इन शिविरों में मुरीदके भी शामिल है, जहां 2008 के मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब और डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती