न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाली नेता अब भय के साये में, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरियम नवाज की स्थिति दयनीय, लागू की इमरजेंसी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मरियम नवाज ने पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित किया, सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए। भारतीय सेना के हमले में 26 लोगों की मौत, पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 May 2025 4:02:14

भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाली नेता अब भय के साये में, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरियम नवाज की स्थिति दयनीय, लागू की इमरजेंसी

भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान के नेताओं को चुप करा दिया है और वे अब भय के साये में जी रहे हैं। कुछ दिन पहले तक भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाली पाकिस्तान की पंजाब की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज अब पूरी तरह से चुप हो गई हैं। भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद, मरियम नवाज ने अपने सूबे पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

पंजाब सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित किया है।" इसके साथ ही, पंजाब पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब के अस्पतालों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया है। साथ ही, पंजाब के सभी जिलों में प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पाकिस्तान में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी और हवाई क्षेत्र पर फैसला

बयान में यह भी बताया गया कि नागरिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बुलाया गया है। बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। भारत द्वारा किए गए हमले के बाद, पाकिस्तान ने अपनी हवाई सेवाओं को आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया है, जबकि पहले सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था।

पाक सेना का कबूलनामा: 26 लोग मारे गए

भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि भारत के हमले में पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 अन्य घायल हुए हैं।

पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश: मरियम

बता दें कि इससे पहले मरियम नवाज ने कहा था कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, इसलिए कोई उस पर आसानी से हमला नहीं कर सकता है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ ने पहलगाम हमले के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही थीं और भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘आज भारत-पाक सीमा पर तनाव का माहौल है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने पाकिस्तानी सेना को देश की रक्षा के लिए ताकत दी है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम एक परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, इसलिए पाकिस्तान पर कोई आसानी से हमला नहीं कर सकता। हमारी राजनीतिक विचारधारा चाहे कुछ भी हो, हमें बाहरी हमले के खिलाफ सेना के साथ खड़ा होना चाहिए।’’ तब मरियम ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने का श्रेय अपने पिता नवाज़ शरीफ़ को देते हुए कहा था, ‘‘पाकिस्तान की ताकत उसके शहीदों की कुर्बानी से आती है और नवाज़ शरीफ़ ने देश को परमाणु शक्ति बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।’’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती