न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : झोपड़ी में मिली महिला की लाश, चहरे पर खून के धब्बे और गले में कसा था दुपट्टा

मृतक महिला की पहचान रघुनाथपुर निवासी 42 वर्षीय रंभा के रूप में हुई है। महिला के कान तथा नाक पर खून के धब्बे तथा आंख पर चोट के निशान मिले हैं। दुपट्टा गले में कसा था, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 10:36:05

गोरखपुर : झोपड़ी में मिली महिला की लाश, चहरे पर खून के धब्बे और गले में कसा था दुपट्टा

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के रघुनाथपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां टिकरिया जंगल के पास एक झोपड़ी में महिला की लाश मिली हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और सीओ चौरीचौरा ने गांव में पहुंचकर पूछताछ की है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक महिला की पहचान रघुनाथपुर निवासी 42 वर्षीय रंभा के रूप में हुई है। महिला के कान तथा नाक पर खून के धब्बे तथा आंख पर चोट के निशान मिले हैं। दुपट्टा गले में कसा था, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरहरी चौकी पुलिस ने छानबीन में मृतका का मोबाइल पास में ही जंगल से बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक पनियरा, महराजगंज के रजौड़ा कला निवासी भूतेली प्रसाद गुलरिहा के भगवानपुर टोला में परिवार सहित अपने ससुराल में रहते हैं और यहीं पर एक व्यक्ति का खेत हुंडा पर लेकर खेती करते हैं। उन्होंने खेत में ही झोपड़ी डाल रखी है जिसमें पत्नी रंभा बच्चों के साथ रहकर खेत की देखभाल करती थी। चार दिन पूर्व भूतेली प्रसाद बच्चों के साथ अपने गांव चले गए थे। रंभा झोपड़ी में अकेले ही थी। शुक्रवार की सुबह गांव की गुजराती रंभा की झोपड़ी के पास पहुंचकर आवाज लगाने लगीं। कोई आहट न मिलने पर वह झोपड़ी में गईं तो खून से लथपथ रंभा को बिस्तर पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे रंभा ने अपने बीमार भाई राजेंद्र को फोन कर हालचाल लिया था। भूतेली और रंभा के पिता ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप