न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक तनाव के बीच बाजार में सतर्क शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को सतर्क शुरुआत की। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 40 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 80,600 पर और निफ्टी 4.35 अंक की गिरावट के साथ 24,375 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 11:37:49

भारत-पाक तनाव के बीच बाजार में सतर्क शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को सतर्क शुरुआत की। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 40 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 80,600 पर और निफ्टी 4.35 अंक की गिरावट के साथ 24,375 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में मिडकैप शेयरों में हल्की मजबूती दिखाई दी, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स दबाव में रहा।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 136 अंकों की बढ़त लेकर 53,572 पर पहुंचा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 16,125 पर देखा गया। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और पीएसई इंडेक्स में तेजी देखी गई, वहीं आईटी, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली हावी रही।

पीएल कैपिटल के एडवाइजरी हेड विक्रम कसात ने कहा कि निफ्टी ने हाल ही में 24,589 का उच्चतम और 24,198 का न्यूनतम स्तर छुआ है। अगर निफ्टी 24,198 के नीचे फिसलता है, तो इसमें गिरावट और गहराने की आशंका है। उनका मानना है कि व्यापक बाजार धारणा फिलहाल नकारात्मक बनी हुई है।

बाजार की चौड़ाई पर नजर डालें तो 539 शेयर हरे निशान में और 1,122 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जो बाजार में कमजोरी का संकेत है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की। वहीं, टॉप लूजर्स में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टीसीएस, टाइटन, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की स्थिति की बात करें तो शंघाई, सोल, हांगकांग और जकार्ता के बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो का बाजार सपाट नजर आया। उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही, जिसमें डाओ जोंस करीब 1 प्रतिशत तक फिसला। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका में नई टैरिफ योजनाओं को लेकर निवेशकों की चिंता बताई जा रही है।

कसात के अनुसार, निवेशकों की नजर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों पर भी है, जो आगामी समय में वैश्विक बाजार की दिशा तय कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?