न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट से पहले विशेष कारोबारी सत्र में हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 206 अंक व निफ्टी में 55 अंक की बढ़त

बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:42 पर सेंसेक्स 206 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,706 और निफ्टी 55 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,563 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 11:32:07

बजट से पहले विशेष कारोबारी सत्र में हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 206 अंक व निफ्टी में 55 अंक की बढ़त

मुंबई । बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:42 पर सेंसेक्स 206 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,706 और निफ्टी 55 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,563 पर था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश किया जाएगा।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 435 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,147 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 171 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,078 पर था।

ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, आईटी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि इस बार के बजट में सरकार का फोकस आर्थिक वृद्धि और खपत को बढ़ाने पर होगा। सरकार इसके लिए इनकम टैक्स स्लैब में छूट के साथ स्टैंडर्ड डिडक्शन में छूट बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 के बजट में विकास को गति देने और अर्थव्यवस्था में अधिक नौकरियां पैदा करने के लिए बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने की सरकार की नीति को जारी रखेंगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,784 शेयर हरे निशान में और 478 लाल निशान में हैं।

शनिवार के कारण एशिया के सभी शेयर बाजार बंद हैं।अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिलेजुले बंद हुए थे।

बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को सेंसेक्स 740.76 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,500.57 और निफ्टी 258.90 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,508.40 पर बंद हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज