न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निवेशकों की सम्पत्ति में आया उछाल

आज का कारोबार खत्म होने पर मार्केट कैपिटलाइजेशन 399.68 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है तो पिछले कारोबारी सत्र में 397.85 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के ट्रेड़ में निवेशकों की संपत्ति में 1.83 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 8:14:56

लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निवेशकों की सम्पत्ति में आया उछाल

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ है। आज के ट्रेड में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का जोश हाई बना रहा। एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी स्टॉक्स में भी खरीदारी देखी गई। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 90 अंकों के उछाल के साथ 73,738 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32 अंकों के उछाल के साथ 22,368 अंकों पर बंद हुआ है।

आज सबसे बड़ी तेजी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में देखने को मिली है। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 518 अंक चढ़कर बंद हुआ है तो स्मॉलकैप इंडेक्स में 203 अंकों की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी रही। जबकि फार्मा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, एनर्जी और मेटल्स सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में बाजार में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। इंडिया VIX 19.76 फीसदी की गिरावट के साथ 10.19 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 स्टॉक्स तेजी के साथ और 12 गिरकर बंद हुए, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 30 बढ़त के साथ और 20 गिरकर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियां का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिर से 400 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। हालांकि आखिरी घंटे में ऊपरी लेवल से गिरावट के चलते मार्केट कैप इस लेवल से नीचे आ गया। आज का कारोबार खत्म होने पर मार्केट कैपिटलाइजेशन 399.68 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है तो पिछले कारोबारी सत्र में 397.85 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के ट्रेड़ में निवेशकों की संपत्ति में 1.83 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

आज के कारोबार में ग्रासिम 3.93 फीसदी, भारती एयरटेल 3.45 फीसदी, नेस्ले 1.73 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.65 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.36 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। जबकि सन फार्मा 3.60 फीसदी, बीपीसीएल 1.73 फीसदी, रिलायंस 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी