न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी की बैठक का लाइव प्रसारण, मनीष सिसोदिया ने उठाए सवाल, याद दिलाई 'प्रोटोकॉल' वाली बात

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी फील्डर अफसरों से वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया। अ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 2:09:53

PM मोदी की बैठक का लाइव प्रसारण, मनीष सिसोदिया ने उठाए सवाल, याद दिलाई 'प्रोटोकॉल' वाली बात

देश में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी फील्डर अफसरों से वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। टीवी पर लाइव प्रसारण को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट किया है। ट्वीट में सिसोदिया ने सवाल उठाया कि पिछली बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की स्पीच के लाइव टेलीकास्ट पर दिक्कत हो गई थी। इस बार प्रधानमंत्री के ब्रॉडकास्ट की इजाजत थी? सिसोदिया ने आगे लिखा कि इस बात का पता कैसे चले कि कौन सी बैठक से लाइव प्रसारण हो सकता है और कौन सी में नहीं।

manish sisodia,coronavirus,live telecast,pm modi meeting,hindi news

दरअसल, 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना के बिगड़ते हालात को लेकर मीटिंग की थी। इस मीटिंग में 10 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे। जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बोलने की बारी आई तो मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट देश के टीवी चैनलों पर चलने लगा। केजरीवाल का लहजा सख्त था। टीवी पर लाइव बातचीत के दौरान दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन की कमी की ओर ध्‍यान आकर्षित किया। केजरीवाल ने कहा था - प्रधानमंत्री जी अगर दिल्ली में ऑक्सीजन की फैक्ट्री नहीं है तो क्या दो करोड़ लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? अगर किसी अस्पताल में एक-दो घंटे की ऑक्सीजन बच जाए या ऑक्सीजन रुक जाए और लोगों की मौत की नौबत आ जाए तो मैं फोन उठाकर किससे बात करूं? कोई ट्रक रोक ले तो किससे बात करूं? आप बस ये बता दीजिए।

हालांकि, कुछ देर बाद ये प्रसारण अचानक सभी टेलीविजन चैनलों पर रुक गया और इसके बाद फिर केजरीवाल नजर आए। प्रधानमंत्री से कह रहे थे कि मेरा विश्वास है कि इस देश में अगर एक नेशनल प्लान होगा तो हम सभी राज्य सरकारें केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे।

मोदी ने यहीं पर केजरीवाल को टोक दिया। कहा था- ये हमारी जो परंपरा है, हमारे जो प्रोटोकॉल हैं, उसके खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनहाउस मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट करे। ये उचित नहीं है, हमें हमेशा संयम पालन करना चाहिए।

केंद्र सरकार ने बाद में आरोप लगाया कि केजरीवाल इस प्‍लेटफार्म का इस्‍तेमाल राजनीति करने और झूठ फैलाने के लिए कर रहे हैं।सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने पीएम-सीएम मीट को 'राजनीतिक उद्देश्‍य' से इस्‍तेमाल किया। उन्‍होंने ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई हवाई मार्ग से पहुंचाने का मुद्दा उठाया, उन्‍हें शायद पता नहीं कि यह पहले से ही किया जा रहा है। बाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण के लाइव प्रसारण के लिए खेद जताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म