न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर: आज से शुरू होगी इंटरनेट सेवा, 5 महीनों से लगा था बैन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार सुबह घोषणा की कि राज्य में हिंसा भड़कने के करीब पांच महीने बाद बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार से बहाल की जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 4:23:34

मणिपुर: आज से शुरू होगी इंटरनेट सेवा, 5 महीनों से लगा था बैन

नई दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार सुबह घोषणा की कि राज्य में हिंसा भड़कने के करीब पांच महीने बाद बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार से बहाल की जाएंगी। पिछले महीने मणिपुर हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार को मोबाइल फोन के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए एक मैकेनिज्म तैयार करने का निर्देश दिया था।

3 मई को मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड दोनों इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, जिस दिन राज्य में पहली बार हिंसा भड़की थी। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए, पहले पांच दिनों की अवधि के लिए लगाया गया इंटरनेट प्रतिबंध पांच महीनों तक लागू रहा।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए दुष्प्रचार और झूठी अफवाहें तेजी से फैल रही थी। आंदोलनकारियों को सुविधा देने और उन्हें संगठित करने के लिए बड़ी संख्या में एसएमएस भेजे जा रहे थे, इस आशंका के बीच जानमाल का नुकसान और सार्वजनिक व निजी संपत्ति के नुकसान पहुंचाए जाने की संभावना बढ़ गई थी। इन स्थितियों का हवाला देते हुए मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बैन जारी रहने का फैसला लिया गया।

सीएम सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार ने फर्जी समाचार, दुष्प्रचार और नफरत फैलाने वाली सामग्री का प्रसार रोकने के लिए तीन मई को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी थीं, लेकिन स्थिति में सुधार होने के कारण मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज से राज्यभर में बहाल की जाएंगी।’’ उन्होंने कहा कि सरकार अवैध प्रवासियों के आने की समस्या से निपटना जारी रखेगी। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने मुक्त आवाजाही व्यवस्था को रद्द करने का भी आह्वान किया, जिसके तहत भारत-म्यांमार सीमा के पास दोनों ओर रह रहे लोगों को बिना किसी दस्तावेज के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक भीतर जाने की अनुमति है। सीएम सिंह की टीम के एक सदस्य ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि निर्णय संबंधित टीमों को भेज दिया गया है और संभावना है कि कुछ घंटों के भीतर मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।

मणिपुर में हालात में सुधार- सीएम बीरेन

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं जहां पिछले 5 महीनों से लगातार प्रतिबंधित हैं, वहीं 25 जुलाई को एक सरकारी आदेश के बाद ब्रॉडबैंड सेवाओं को सशर्त बहाल कर दिया गया था। सीएम ने दावा किया कि पिछले दो महीनों में स्थिति में सुधार हुआ है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ गोलीबारी की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति पिछली सरकारों की अनियोजित नीतियों का नतीजा है न कि किसी हालिया फैसले का तत्काल परिणाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती