न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर: असफ राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, खुद को भी मारी गोली, 6 घायल

नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास कथित तौर पर खुद को गोली से उड़ाने से पहले छह सहयोगियों पर फायरिंग कर दी थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 2:15:34

मणिपुर: असफ राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, खुद को भी मारी गोली, 6 घायल

इंफाल। नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास कथित तौर पर खुद को गोली से उड़ाने से पहले छह सहयोगियों पर फायरिंग कर दी थी। हालांकि, बुधवार सुबह की इस घटना के बाद असम राइफल्स की ओर से साफ किया गया कि इस मामले का सूबे में जारी हिंसा से लेना-देना नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। फायरिंग के लिए इस्तेमाल हुए राइफल को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू हुई है किस वजह से असम राइफल्स के जवान ने इस वारदात को अंजाम दिया, यह समझने के लिए उसके घर वालों से भी बात की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि फायरिंग के बाद खुदकुशी करने वाले जवान के मोबाइल को कब्जे में लिया जा रहा है ताकि आखरी बातचीत को ट्रैक किया जा सके।

मणिपुर पुलिस ने क्या कहा

मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान के हाथों गोलीबारी की घटना हुई है। असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिसमें उनमें से छह घायल हो गए (सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं); बाद में जवान ने खुद को गोली मार ली।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत