न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेनका गांधी ने लगाया आरोप, कसाईयों को गाय बेचता है इस्कॉन, संस्था ने नकारा

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखा है। वह कसाइयों को गौशाला की गायें बेचता है। इसके बाद इस्कॉन ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 7:02:10

मेनका गांधी ने लगाया आरोप, कसाईयों को गाय बेचता है इस्कॉन, संस्था ने नकारा

नई दिल्ली। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखा है। वह कसाइयों को गौशाला की गायें बेचता है। इसके बाद इस्कॉन ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है। दरअसल मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने चेतावनी दी है कि अगर मेनका गांधी वह अपने गलत बयानों के लिए माफी नहीं मांगती हैं तो हम उन पर मुकदमा करेंगे।

इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखेबाज

इस वीडियो में भाजपा सांसद मेनका गांधी कह रही हैं कि "इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ लेता है। आंध्रप्रदेश की अनंतपुर गौशाला में ऐसी कोई गाय नहीं है जो दूध न देती हो। एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बेच दिए गए। इस्कॉन अपनी गाय कसाईयों को बेच रहा है। ये जितना करते हैं, उतना कोई नहीं करता है। सड़क पर जाकर 'हरे राम, हरे कृष्ण' गाते हैं। फिर वे कहते हैं कि उनका जीवन दूध पर निर्भर है। किसी ने भी इतने मवेशी कसाइयों को नहीं बेचे होंगे, जितना उन्होंने बेचे हैं।

मेनका की बातें निराधर

इस्कान के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने है कि मेनका गांधी का बयान झूठा और निराधार है। इस्कॉन भारत में ही बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। यहां गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है। मेनका गांधी एक प्रसिद्ध पशु अधिकार कार्यकर्ता और इस्कॉन की शुभचिंतक हैं इसलिए हम इन बयानों से आश्चर्यचकित हैं।

इस्कॉन ने बताया है कि वह 60 से अधिक गौशालाएं चला रहा है। यहां गाय और बैलों की रक्षा की जाती है। पूरे जीवन उनकी देखरेख की जाती है। इस्कॉन ने दुनिया के कई देशों में गाय सरंक्षण का बीड़ा उठाया है। इसमें वह देश भी शामिल हैं जहां गौमांस एक प्रमुख भोजन है। लावरिश, घायल और वध से बचाने के लिए गायों को गौशाला में लाया जाता है। गौ सरंक्षण के लिए ग्रामीण इलाकों में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस्कॉन की गौशालाओं को सरकार या गौशालाओं के संघ द्वारा उनके उच्च गौ-देखभाल मानकों के लिए मान्यता प्राप्त है और उनकी सराहना की जाती है।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन