न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: बुलंदशहर में घर जा रहे मजदूर की बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर हत्या, नोएडा में दारोगा पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद बुलंदशहर में थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीवाला चौक के पास एक अधेड़ मजदूर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 8:59:34

UP News: बुलंदशहर में घर जा रहे मजदूर की बीच सड़क पर चाकुओं से गोदकर हत्या, नोएडा में दारोगा पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद बुलंदशहर में थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीवाला चौक के पास एक अधेड़ मजदूर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व मृतक पवन का आरोपियों से मामूली विवाद हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पवन मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने पकड़ कर पवन के पेट में एक के बाद एक चाकुओं से कई वार किए। इसके बाद गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं हत्यारों की तलाश के लिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले पवन का कुछ लोगों से मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद आज पवन कुमार के ऊपर चाकू से हमला किया गया। पवन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

uttar pradesh,up news,up latest news,up crime news

चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज पर किया फायर

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश की पहचान विपिन नागर उर्फ जेपी के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश विपिन को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। विपिन पर लूट, गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। विपिन लूट, रंगदारी, हत्या, जानलेवा हमला जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। देर शाम विपिन नागर ने चेंकिग के दौरान बिलासपुर चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। विपिन नागर के पास से एक पिस्टल 32 बोर, मैगजीन में दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

बता दें कि बिलासपुर कस्बे में केनरा बैंक के पास शुक्रवार देर शाम बिलासपुर चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से जा रहे युवक को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और उसने फायरिंग करते हुए फरार हो गया। फायरिंग के दौरान चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई। देर रात पुलिस टीम कॉम्बिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाश पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात