न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : पटाखा चलाने को लेकर हुई बहस और हाथापाई, ईंटों के ढेर से सिर टकराने से हुई मौत

पटाखा चलाने को लेकर बहस और हाथापाई हुई जिसमें एक व्यक्ति का सिर ईंटों के ढेर से टकरा गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 10:59:10

हिमाचल : पटाखा चलाने को लेकर हुई बहस और हाथापाई, ईंटों के ढेर से सिर टकराने से हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नूरपुर की भलेटा पंचायत के सुतराहड़ गांव में पटाखा चलाने को लेकर बहस और हाथापाई हुई जिसमें एक व्यक्ति का सिर ईंटों के ढेर से टकरा गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बरियाम सिंह (41) पुत्र विधि चंद निवासी सुतराहड़ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होंगे।

पुलिस के अनुसार वारदात 21 जुलाई रात को करीब दस बजे हुई। बरियाम सिंह अपने घर के आंगन में बैठा था तो उसे एक पटाखा दिखाई दिया। इसे उसने आग लगाई तो धमाका हो गया। यह बात उसके पड़ोसी युवक रणजीत (50) और सन्नी (37) को पसंद नहीं आई। तीनों में इस बात पर बहस हो गई। हाथापाई के दौरान बरियाम सिंह का सिर ईंटों के ढेर से जोरदार तरीके से टकरा गया। उसे सिर और शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे गंगथ अस्पताल ले गए। यहां से सिर की चोट के चलते परिजन सीटी स्कैन करवाने के लिए उसे पठानकोट ले गए, लेकिन बरियाम सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सन्नी पुत्र जगदीश चंद और रणजीत पुत्र डूमनु राम निवासी सुतराहड़, डाकघर पंजाहड़ा के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद