न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पत्नी की गंडासे से गला काटकर की निर्मम हत्या और कूदा ट्रेन के आगे, मृतका के बाबा की सदमे से मौत

पति ने अपनी पत्नी की गंडासे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस हादसे की खबर जब मृतका के मायके पहुंची तो सदमे से मृतका के बाबा की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 6:24:30

उत्तरप्रदेश : पत्नी की गंडासे से गला काटकर की निर्मम हत्या और कूदा ट्रेन के आगे, मृतका के बाबा की सदमे से मौत

उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मझौला धोबिन पुरवा गांव में आज सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पति ने अपनी पत्नी की गंडासे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस हादसे की खबर जब मृतका के मायके पहुंची तो सदमे से मृतका के बाबा की मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय का कहना है युवक मानसिक रूप से बीमार था और पारिवारिक कलह के चलते यह घटना हुई है फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

पत्नी की हत्या कर खुद मौत को गले लगा लेने की यह दर्दनाक वारदात जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मझौवा धोबिनपुरवा गांव की है जहां सोमवार को सिपाहीलाल नाम के युवक ने अपनी पत्नी माधुरी (32) की गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भागकर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से सिपाहीलाल की भी दर्दनाक मौत हो गई। पति पत्नी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

माधुरी की हत्या की खबर जब उसके मायके पहुंची तो उसके बुजुर्ग बाबा इस सदमे के बर्दाश्त नहीं कर सके और हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। पुलिस इसे पारिवारिक कलह का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल