न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : लापता परिवार का मुखिया मिला तो हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा, पत्नी की हत्या कर नहर में फेंका शव

एक परिवार कई दिनों से लापता था और जब उसका मुखिया मिला तो दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ जिसमें पता चला कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गंग नहर में मेरठ के पास फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 8:31:59

हरियाणा : लापता परिवार का मुखिया मिला तो हुआ दिल दहला देने वाला खुलासा, पत्नी की हत्या कर नहर में फेंका शव

हरियाणा के सोनीपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक परिवार कई दिनों से लापता था और जब उसका मुखिया मिला तो दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ जिसमें पता चला कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गंग नहर में मेरठ के पास फेंक दिया। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपी ने अपने बेटे को पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना बना चचेरी बहन के पास गांव पांची में छोड़ दिया। साथ ही अपना और ललिता का मोबाइल बंद कर लिया था।

दरअसल, एक सितंबर को गांव जौली की रहने वाली बबीता ने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को बताया था कि उसकी बहन ललिता व बहनोई बलराज अपने डेढ़ साल के बच्चे तनिष के साथ मयूर विहार में रह रहे हैं। वह 28 अगस्त के बाद से लापता हैं। उनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। उसने तीनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने शुक्रवार देर रात बलराज को ढूंढ निकाला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। 27 अगस्त की रात को फिर से झगड़ा हुआ तो उसने अपनी पत्नी ललिता (35) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह उसके शव को अपनी बाइक-ट्राली में डालकर मेरठ ले गया और वहां गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी जिससे पूरे मामले से पर्दा उठाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?