न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : देर रात ससुराल पहुंच पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, चल रहा था विवाद

पति झज्जर जिले के मातनहेल का रहने वाला हैं जो कि अपने ससुराल ढलानवास पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 May 2021 6:29:43

हरियाणा : देर रात ससुराल पहुंच पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, चल रहा था विवाद

शनिवार को हरियाणा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक पति ने देर रात ससुराल पहुंचकर पत्नी पर गोलिया बरसा दी और हत्या कर दी। पति झज्जर जिले के मातनहेल का रहने वाला हैं जो कि अपने ससुराल ढलानवास पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले भी पत्नी के घर आकर फायरिंग की थी। जिसके बाद परिवार को सुरक्षा के लिए गनमैन दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी टीकरी बॉर्डर में दूध की डेयरी चलाता है और पति-पत्नी की आपसी अनबन के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। झाड़ली चौकी पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

झाड़ली चौकी प्रभारी एसआई रामपाल ने बताया कि ढलानवास निवासी यशवंती की शादी 2004 में मातनहेल निवासी महाबीर से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सूत्रों के अनुसार करीब एक माह पहले महाबीर अपनी पत्नी को मायके छोड़ गया था। 30 अप्रैल की रात करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी ससुराल पहुंचा। उसने गेट खटखटाया तो बैठक में सो रही उसकी पत्नी यशवंती गेट खोलने बाहर आई। इसी दौरान महाबीर ने अपनी पत्नी पर लगातार तीन फायर झोंक दिए और वहां से फरार हो गया। दो गोली महिला के सिर में और एक जांघ में लगी है। गंभीर हालत में परिजन यशवंती को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई रामपाल ने बताया कि इस संबंध में महाबीर के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत