न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : बेरहमी से पीटकर हत्या करने के बाद पेट्रोल डाल जलाया शव, दिखाया कि सिलिंडर फटने से लगी आग

एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी और सच को छुपाने के लिए पेट्रोल डाल उसके शव को जला दिया और ऐसा दिखाया कि सिलिंडर फटने से आग लगी और पत्नी की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 5:29:40

उत्तराखंड : बेरहमी से पीटकर हत्या करने के बाद पेट्रोल डाल जलाया शव, दिखाया कि सिलिंडर फटने से लगी आग

कहते हैं ना कि पाप कर्म कभी भी छुपाए नहीं छुपता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तराखंड के अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मटेना गांव में जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी और सच को छुपाने के लिए पेट्रोल डाल उसके शव को जला दिया और ऐसा दिखाया कि सिलिंडर फटने से आग लगी और पत्नी की मौत हो गई। वह सुबह शव का अंत्येष्टि भी कर लेता, लेकिन उससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि शव पर चोट के काफी निशान थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मटेना गांव निवासी कृष्ण उर्फ किशन (28) पुत्र सुंदर लाल का सोमवार देर रात पत्नी शोभा देवी (25) से विवाद हुआ। कृष्ण ने पत्नी की पिटाई की और पटक-पटक कर उसे मार डाला। पत्नी की मौत के बाद वह शव को किचन में ले गया और वहां पेट्रोल डालकर शव को काफी जला दिया। उसने लोगों में प्रचारित किया कि सिलिंडर फटने से लगी आग में उसकी पत्नी जल गई है।

पुलिस ने बताया कि कृष्ण सुबह पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति ने पत्नी की हत्या का जुर्म कुबूल किया है। पूछताछ में कृष्ण ने बताया कि वह शराब के नशे में था। पत्नी की मौत के बाद उसने सिलिंडर फटने की मनगढ़ंत कहानी बनाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका।

विवाह के 14 महीने बाद ही पति ने शोभा की जीवन लीला समाप्त कर दी। उसकी चार माह की बेटी के सिर से मां का साया चला गया। पुलिस ने बेटी को बाल कल्याण समिति के सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि पिछले साल शोभा देवी की शादी कृष्ण से हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण दिल्ली में नौकरी करता था, जबकि पत्नी बेटी के साथ गांव में थी। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही कृष्ण दिल्ली से आया था। रात में हुए विवाद के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव