न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : बंदूक लेकर अवैध शिकार करने गए थे दो दोस्त, बहस में चली गोली, एक की मौत

दो दोस्त बंदूक लेकर अवैध शिकार करने गए थे और उसी दौरान उनकी बहस हो गई जिसमें गोली चली और एक की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 10:16:11

हिमाचल : बंदूक लेकर अवैध शिकार करने गए थे दो दोस्त, बहस में चली गोली, एक की मौत

प्रदेश के मंडी शहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दो दोस्त बंदूक लेकर अवैध शिकार करने गए थे और उसी दौरान उनकी बहस हो गई जिसमें गोली चली और एक की मौत हो गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। बंदूक दोनों में से किसी की नहीं थी। घटना मंडी शहर से 14 किमी दूर मंडी सदर के जनेड़ गांव की हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि बंदूक दोनों में से किसी की भी नहीं है। यह किसी और की है और जिसकी भी है उसके बारे में भी जांच-पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके पास गन लाइसेंस था या नहीं।

मृतक की पहचान देवेंद्र (35) और गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र और सुरेश जनेड़ गांव के रहने वाले हैं और साथ ही पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। पिछले कल दोनों ने दोपहर से ही शराब पीना शुरू कर दिया था और उसके बाद बंदूक लेकर जंगल में शिकार करने गए थे। दोनों देर रात तक जनेड़ स्कूल के प्रांगण में गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे।

दोनों के बीच बंदूक गाड़ी में ले जाने को लेकर बहस हुई और इस दौरान देवेंद्र पर गोली चल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डर के कारण सुरेश ने रात भर इसकी किसी को जानकारी नहीं दी और सुबह जब लोगों ने स्कूल प्रांगण में लाश देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूछताछ में बताया कि उससे गलती से गोली चली है। गोली चलाने के बाद उसने साथ लगते नाले की झाड़ियों में बंदूक छिपा दी थी, जहां से पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद