न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : शख्स ने सब्जी काटने वाले हंसिया से रेतकर की पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या, था चरित्र पर शक

कुशीनगर जिले में सोमवार की देर रात दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई जहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक शख्स ने सब्जी काटने वाले हंसिया से रेतकर पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 5:06:05

उत्तरप्रदेश : शख्स ने सब्जी काटने वाले हंसिया से रेतकर की पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या, था चरित्र पर शक

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की देर रात दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई जहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भलुही गांव में एक शख्स ने सब्जी काटने वाले हंसिया से रेतकर पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर डाली। इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी राजेश के पास कोई स्थाई रोजगार नहीं था। कभी मजदूरी तो कभी चालक का कार्य करता था। पत्नी के चरित्र पर भी शक था। इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। उसने इसी वजह से पत्नी और दोनों बेटों की हत्या करने की बात कही है। इस मामले में मृतका के भाई अमर गुप्ता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस गांव का 35 वर्षीय राजेश गुप्ता पहले चंडीगढ़ में कपड़े की सिलाई का कार्य करता था। तीन महीने पहले उसकी मां कलावती की सड़क दुर्घटना में घायल होने की वजह से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर घर चला आया था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी निक्की गुप्ता और सात साल के बेटे शिवम एवं तीन साल के आयुष की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर सीओ संदीप वर्मा पहुंचे थे। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है। दोनों के बीच आपसी विवाद होता रहता था। घटना की जांच की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर एसपी सचिंद्र पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और इस बारे में जानकारी ली। फिर तुर्कपट्टी थाने पहुंचकर हत्यारोपी से घटना के बारे में पूछताछ की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल