न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवक की हत्या पर निहंगों का कबूलनामा, कहा- पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की, इसलिए उसके हाथ और टांग काट दिए

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों के मंच के पास एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। निहंगों ने युवक के एक हाथ काटकर शव को सुबह बैरिकेड से लटका दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 12:30:07

युवक की हत्या पर निहंगों का कबूलनामा,  कहा- पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की, इसलिए उसके हाथ और टांग काट दिए

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों के मंच के पास एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। निहंगों ने युवक के एक हाथ काटकर शव को सुबह बैरिकेड से लटका दिया। इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक निहंगों के कबूलनामे का भी है। इसमें वे कह रहे हैं, 'जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, सिंघु बॉर्डर पर इस पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। फौज ने इसका हाथ काट दिया और टांग भी काट दी है।'

जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात हुई है। वहीं, जब शुक्रवार की सुबह आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास युवक का शव लटका दिखा तो हड़कंप मच गया। घटना के बाद आंदोलनकारियों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई है।

वीडियो में निहंग बता रहा है कि वह युवक रात के समय निहंगों के तंबू में आया था। जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था। युवक गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर भागने लगा तो सेवादारों ने उसे पकड़ लिया। युवक निहंग के बाने में था। जब उसके कपड़े उतरवाए गए तो उसके सिर पर केश नहीं थे और उसने कछहरा पहना हुआ था। निहंगों ने उससे पूछताछ की। जब वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ तो पहले उसकी बाजू और फिर टांग काट दी गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले बनाया युवक का वीडियो

वीडियो में युवक मरने से पहले खून से लथ-पथ तड़प रहा है और लोग उससे पूछ रहे हैं कि तू कौन है और कहां से आया था। उसे कबूल करने के लिए कहा जा रहा है कि उसने बेअदबी की है, लेकिन वह कहता है कि सच्चे पातशाह गुरु तेग बहादुर निहंगों को मेरा वध करने की आज्ञा बख्शें और मुझे अपने चरणों में स्थान दो। मैं कबूल करता हूं। निहंगों ने मेरा हाथ काटा है।।।इसके बाद वहां मौजूद लोग पूछते हैं, अपना नाम भी बता, कहां से आया है, किसने भेजा है, क्या करतूत की है।

वीडियो में युवक कह रहा है कि उसका सिर कलम कर दिया जाए ताकि दर्द से निजात मिले। इस पर वहां मौजूद निहंग उससे कहता है कि तू तड़प-तड़प कर मरेगा। वीडियो में कुछ लोग निहंगों का धन्यवाद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के आरोपी पकड़े नहीं जाते और यहां निहंगों ने मौके पर ही कार्रवाई कर दी।

इस मामले को लेकर सोनीपत के डीएसपी हंसराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह 5 बजे थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ पैर काटकर मृत लटकाया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

30,000 रुपए देकर किसी ने भेजा

निहंगों का आरोप है कि युवक को साजिश के तहत यहां भेजा गया था। इसके लिए उसे 30,000 रुपए दिए गए थे। युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया। निहंगों को इसका पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। घसीटते हुए निहंगों के पंडाल ट्रैक्टर एजेंसी के पास लाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक