Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स को वोदका के साथ पड़ती थी चखने की जरूरत, खाता था इंसानी मांस, दो लोगों को दी दर्दनाक मौत

एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक शख्स वोदका पीने के दौरान चखने में इंसानी मांस खाता था और इसके लिए लोगों को दर्दनाक मौत देता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 2:43:00

शख्स को वोदका के साथ पड़ती थी चखने की जरूरत, खाता था इंसानी मांस, दो लोगों को दी दर्दनाक मौत

हर दिन दुनियाभर में कई अपराध होते हैं जिनमे से कुछ इतने संगीन और अजीबोगरीब होते हैं कि सभी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसका एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसमें एक शख्स वोदका पीने के दौरान चखने में इंसानी मांस खाता था और इसके लिए लोगों को दर्दनाक मौत देता था। शख्स को हत्या और इंसानी मांस खाने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकल पुलिस को जब इस दरिंदे के बारे में जानकारी मिली, तो जांच के दौरान उन्हें हत्या के एक और केस में आरोपी व्लादिमीर का शामिल होना पता चला। सख्ती से पूछताछ के दौरान व्लादिमीर ने फौरन अपने सारे गुनाह कबूल कर लिए। कोर्ट ने भी इसे रेयर बताते हुए दरिंदे व्लादिमीर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
रूस में ये दिल दहला देने वाली घटना गज सेल की है। यहां के रहने वाले 32 साल के व्लादिमीर को 3 लोगों की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। यह शख्स न केवल लोगों को दर्दनाक मौत देता था, बल्कि उनके कच्चे मांस को वोदका के साथ चखने के तौर पर भी खाता था। बता दें कि गज सेल की आबादी ज्यादा नहीं है। यहां कुल 1721 लोग ही रहते हैं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्लादिमीर ने इसी साल मार्च महीने में एक महिला और उसके दोस्त के साथ गहमागहमी के बाद दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाली बात सामने आई। उनमें से ही एक थी इंसानी मीट खाने वाली बात। सुनवाई के दौरान क्राइम ब्रांच हेड इन नोसेवा ने बताया कि व्लादिमीर ने पूछताछ में खुलासा किया था इन दोनों की हत्या के बाद उसके मन में इनका मांस खाने की इच्छा थी। इसके बाद उसने वोदका खरीदी और फिर उसके साथ चखने के तौर पर इनका मांस भी खाया था।

व्लादिमीर ने जिन दो लोगों की हत्या की थी, उसके उसका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। जांच में इन तीनों के बीच किसी तरह के रिश्ते की बात सामने नहीं आई। इसके अलावा जांचकर्ताओं को वो हथियार भी नहीं मिला, जिनसे इनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पूछताछ में दरिंदे व्लादिमीर ने पुलिस को बताया कि उसने इन दोनों का मांस चखा है। इसके साथ ही उसने वोदका भी पी थी। इस आदमखोर ने वोदका के साथ खाने के लिए इंसानी मांस को पकाया भी नहीं था। उसने कच्चा ही इसका सेवन किया था। पुलिस के मुताबिक, व्लादिमीर पर एक और शख्स की बेरहमी से हत्या का आरोप है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका