न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी ने उठाए टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर सवाल, कहा भाजपा सब जगह भगवाकरण ला रही है

एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पूरे देश को भगवा रंग में रंगने का प्रयास कर रही है। हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप में चैंपियन होंगे लेकिन वे वहां भी भगवा रंग लेकर आए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 1:02:55

ममता बनर्जी ने उठाए टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी के रंग पर सवाल, कहा भाजपा सब जगह भगवाकरण ला रही है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी को लेकर उठाए हैं। टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पर सवाल उठेंगे इस बात का अंदेशा पहले से ही था, क्योंकि इस जर्सी का रंग भगवा है जो हिन्दूत्व का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा पर क्रिकेट समेत देशभर के विभिन्न संस्थानों का भगवाकरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम बनर्जी ने मध्य कोलकाता के पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के उद्घाटन अवसर पर आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल क्रिकेट टीम की प्रैक्टिस जर्सी, बल्कि मेट्रो स्टेशनों की पेंटिंग में भी भगवा रंग पेश किया है।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पूरे देश को भगवा रंग में रंगने का प्रयास कर रही है। हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि वे विश्व कप में चैंपियन होंगे लेकिन वे वहां भी भगवा रंग लेकर आए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे लड़के अब भगवा रंग की जर्सी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों को भगवा रंग में रंग दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।

मायावती का दिया उदाहरण

ममता बनर्जी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मैंने एक बार देखा था। मायावती ने अपनी एक मूर्ति बनवाई थी। उसके बाद, मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना। इस तरह की नौटंकी हमेशा फायदे की ओर नहीं ले जा सकती। सत्ता आती और जाती रहती है।

भाजपा ने किया पलटवार

ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा हम विश्व कप के लिए टीम इंडिया में उनकी इच्छा का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कहती हैं कि टीम इंडिया का भगवाकरण हो गया है क्योंकि वे अभ्यास के दौरान भगवा जर्सी पहनते हैं तो उस तिरंगे के बारे में क्या कहें जहां भगवा सबसे ऊपर है? सूर्य की पहली किरण का रंग कैसा होता है? शिशिर ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने खुद शहर को नीले और सफेद रंग से रंगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन