Bengaluru, Karnataka | On April 18, 2025, at approximately 12:15 PM, a vehicle operated by a third-party ground handling agency made contact with the undercarriage of a non-operational Aircraft on-ground at Kempegowda International Airport, Bengaluru. There were no injuries… https://t.co/m2U3hfHjT4
— ANI (@ANI) एयरपोर्ट प्रशासन की प्रतिक्रिया
बेंगलुरु एयरपोर्ट प्रशासन ने इस हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, सभी अलर्ट हो गए और जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं। यात्रियों, एयरलाइंस स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
इंडिगो एयरलाइंस का बयान
इंडिगो एयरलाइंस ने भी इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस घटना पर निगरानी बनाए हुए हैं। एयरलाइंस ने बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़ा इंडिगो का विमान एक थर्ड पार्टी वाहन से टकराया है। अब मामले की जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बड़े हादसे को टाल दिया, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो एयरलाइंस दोनों ही इस मामले की गहरी जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
















