न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : ईरान से मूंगफली के तेल की खेप में छिपाकर लाई गई 125 करोड़ की हेराइन, DRI ने पोर्ट पर छापा मारकर पकड़ी

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा है। छापे के बाद DRI की मुंबई यूनिट को मूंगफली के तेल के एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 11:38:23

मुंबई : ईरान से मूंगफली के तेल की खेप में छिपाकर लाई गई 125 करोड़ की हेराइन, DRI ने पोर्ट पर छापा मारकर पकड़ी

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा है। छापे के बाद DRI की मुंबई यूनिट को मूंगफली के तेल के एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जिनकी कीमत करीब 125 करोड़ बताई जा रही है। इस मामले में DRI की मुंबई यूनिट ने नवी मुंबई के 62 साल के कारोबारी जयेश सांघवी को गिरफ्तार किया है। सांघवी पर आरोप है कि वे ईरान से मूंगफली के तेल की एक खेप में हेरोइन को छिपाकर मुंबई लाए थे। DRI के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नवी मुंबई के न्हावा शेवा में ईरान से आए एक कंटेनर को पकड़ा गया और इसकी तलाशी में हेरोइन बरामद हुई है।

DRI के अधिकारी ने बताया कि यह कंटेनर वैभव एंटरप्राइजेज के संदीप ठक्कर ने इंपोर्ट किया था, जिसका मस्जिद बंदर में ऑफिस है। DRI की टीम ने उनसे भी पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान DRI को ठक्कर ने बताया कि वे सांघवी के साथ कारोबार कर रहे थे। सांघवी ने उन्हें अपनी फर्म के IEC पर ईरान से सामान इंपोर्ट करने के लिए 10,000 रुपये प्रति खेप का ऑफर दिया था।

11 अक्टूबर तक DRI की कस्टडी में है आरोपी

डीआरआई ने जयेश सांघवी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट(NDPS) के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उन्हें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 11 अक्टूबर तक DRI हिरासत में भेज दिया है। सांघवी की गिरफ्तारी के बाद अब DRI की टीम आज सुबह से मुंबई पोर्ट पर मौजूद कुछ दूसरे कंटेनर्स की भी तलाशी ले रही है।

बड़ा सिंडिकेट होने की आशंका

DRI ने कोर्ट में दावा किया कि सांघवी एक सिंडिकेट का हिस्सा हैं और ऐसे में इसमें कौन-कौन लोग शामिल है इसका पता लगाने के लिए सांघवी से पूछताछ करने की जरूरत है। DRI को शक है कि पहले भी इसी तरह की खेपों की तस्करी की गई होगी। इससे पहले जुलाई में DRI ने मुंबई बंदरगाह से 293 किलो हेरोइन जब्त की थी और इसमें संधू एक्सपोर्ट पंजाब के मालिक प्रभजीत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत