न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: जंगल में पेड़ से जंजीर से बंधी मिली महिला, अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली

9 जुलाई महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में एक 50 वर्षीय महिला को लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधा हुआ पाया गया और उसके पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी और तमिलनाडु के पते वाले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 4:33:24

महाराष्ट्र: जंगल में पेड़ से जंजीर से बंधी मिली महिला, अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी मिली

मुंबई। 29 जुलाई महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में एक 50 वर्षीय महिला को लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधा हुआ पाया गया और उसके पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी और तमिलनाडु के पते वाले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को मीडिया को दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने उसकी चीख सुनी और उसे जंजीरों में जकड़ा हुआ और परेशान देखकर पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया, "महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र में) और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस अस्पताल ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे उन्नत उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। वह खतरे से बाहर है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वह मानसिक समस्याओं से ग्रस्त है। हमें उसके पास से मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन मिले हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें उसका आधार कार्ड मिला है, जिस पर तमिलनाडु का पता लिखा है और उसके अमेरिका के पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली है। उसकी पहचान ललिता कायी के रूप में हुई है। उसका वीजा समाप्त हो चुका है। हम उसकी राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए इन सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। पुलिस विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संपर्क में भी है।"

अधिकारी ने और जानकारी देते हुए कहा महिला पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। महिला अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला कमज़ोर है क्योंकि उसने पिछले कुछ दिनों से कुछ नहीं खाया है और इलाके में भारी बारिश भी हुई है। हमें नहीं पता कि वह कितने समय से उस पेड़ से बंधी हुई थी। हमें लगता है कि तमिलनाडु से आने वाले उसके पति ने उसे वहाँ बाँधा और भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें जाँच के सिलसिले में उसके रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए तमिलनाडु, गोवा और कुछ अन्य जगहों पर गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?