न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : नागपुर और मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर शुरू, गणेश उत्सव घर में मनाने की सलाह

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,898 नए मरीज मिले और 86 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 8:08:19

महाराष्ट्र : नागपुर और मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर शुरू, गणेश उत्सव घर में मनाने की सलाह

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,898 नए मरीज मिले और 86 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है शहर में कोरोना की तीसरी लहर आ नहीं रही है, बल्कि आ चुकी है। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए पाबंदियां लगाने का हक राज्य सरकार को है। जरूरी होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फैसला करेंगे। इस बीच लोगों से विनती है कि वे खुद को संभालें। उन्होंने गणेशोत्सव पर सार्वजनिक आयोजन से बचने की राय दी और घर पर ही पूजा-पाठ करने को कहा। उधर, राज्य में ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत का कहना है कि नागपुर में कोरोना के केस दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे है। यह देखकर कहा जा सकता है कि शहर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।

ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जल्द ही कोविड आपदा प्रबंधन बल की बैठक होगी। कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया है, लेकिन इसके बारे में जनता के प्रतिनिधियों के साथ बात करके अंतिम फैसला लिया जाएगा। राउत ने कहा कि स्थानीय प्रशासन कोविड से जुड़ी पाबंदियों का जल्द ही ऐलान कर सकता है।

विदर्भ क्षेत्र में अगस्त में कोरोना के केस तेजी से नीचे आए थे। कई दिनों से इस क्षेत्र में कोरोना से जुड़ी एक मौत भी नहीं हुई। नागपुर जिले में 17 अगस्त से सारी पाबंदियां हटा ली गई थीं। दूसरे हिस्सों के मुकाबले अगस्त में विदर्भ रीजन में कोविड मामलों में तेज गिरावट देखी गई थी। विदर्भ के नागपुर जिले में अगस्त में सिंगल डिजिट मामले ही रिपोर्ट हो रहे थे, लेकिन लगातार दो दिनों से यहां डबल डिजिट मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि केरल में ओणम त्योहार के दौरान भीड़ की वजह से कोविड के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार गणेश विसर्जन के लिए तैयारियां कर रही हैं और लोगों से भी अपील करती है कि कोविड गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन करें।

त्योहार से ज्यादा जिंदगी अहम

सोमवार को उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हम अपने लोगों की जिंदगी और सेहत को प्राथमिकता दें पर्व बाद में भी मना सकते है। नए केस में बढ़ोतरी के मद्देनजर हालात काबू से बाहर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कौन पर्व मनाने और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगाना चाहेगा? लेकिन लोगों की जिंदगी अहम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों के समय अहम और चुनौतीपूर्ण हैं। यह राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए। ठाकरे ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आपके दरवाजे पर खड़ी है। केरल में रोजाना करीब 30,000 कोरोना मामले दर्ज हो रहे है। यह खतरनाक संकेत हैं और अगर हमने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो महाराष्ट्र को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत