न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

300 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी के लिए किडनैपिंग, सिपाही ने पुणे के शेयर कारोबारी को किया अगवा; गिरफ्तार

आरोपी कॉन्स्टेबल खंडारे ने 7 और लोगों के साथ मिलकर बिटकॉइन की जबरन वसूली के लिए 14 फरवरी को पुणे के एक होटल से विनय को अगवा किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 5:22:11

300 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी के लिए किडनैपिंग, सिपाही ने पुणे के शेयर कारोबारी को किया अगवा; गिरफ्तार

पुणे में एक शेयर कारोबारी का अपहरण हो गया। यह किडनैपिंग क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की जबरन वसूली के लिए किया गया। खास बात यह है कि किडनैपिंग का मास्टरमाइंड महाराष्ट्र पुलिस का एक सिपाही निकला। मुख्य आरोपी दिलीप तुकाराम खंडारे पुणे में साइबर क्राइम सेल के साथ काम कर चुका था। इसी दौरान उसे पता चला कि शेयर कारोबारी विनय नाइक के पास 300 करोड़ रुपये के बिटकॉइन हैं। इसके बाद उसने कारोबारी को किडनैप करने का प्लान बनाया।

आरोपी कॉन्स्टेबल खंडारे ने 7 और लोगों के साथ मिलकर बिटकॉइन की जबरन वसूली के लिए 14 फरवरी को पुणे के एक होटल से विनय को अगवा किया था।

बुधवार को पुणे पुलिस जोन-2 के उपायुक्त (DCP) आनंद भोइटे ने कॉन्स्टेबल दिलीप तुकाराम खंडारे के साथ सुनील राम शिंदे, वसंत श्याम चव्हाण, फ्रान्सिस टिमोटी डिसूजा, मयूर महेंद्र शिर्के, प्रदीप काशीनाथ काटे, संजय उर्फ निकी राजेश बंसल और शिरीष चंद्रकांत खोत की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि कॉन्स्टेबल दिलीप तुकाराम खंडारे ही इस पूरे केस का मास्टरमाइंड है। उसने विनय नाइक के अपहरण के बाद बिटकॉइन बेचने की कोशिश भी की। नाइक के गायब होने पर उनके एक दोस्त ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था।

कृष्ण प्रकाश के मुताबिक, आरोपी दिलीप तुकाराम खंडारे पिंपरी चिंचवड़ आयुक्त के ऑफिस में काम करता था और उसने मोबाइल फोरेंसिक, एडवांस साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन, ऑफिस ऑटोमेशन, बेसिक हार्डवेयर एंड नेटवर्क टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स किए थे। कुछ दिन पहले वह निजी कारण बताकर अचानक छुट्टी पर चला गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज