न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : बीमार पत्नी को कंधे पर लेकर 4 किमी पैदल चला 70 साल का पति, लेकिन नहीं बचा सका जान

महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के चांदसैली घाट गांव में बारिश और भूस्खलन से बंद पड़े रास्तों के कारण एक बुजुर्ग को अपनी पत्नी को कंधे पर लादकर पैदल ही हॉस्पिटल के लिए रवाना होना पड़ा। पत्नी की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 3:35:35

महाराष्ट्र : बीमार पत्नी को कंधे पर लेकर 4 किमी पैदल चला 70 साल का पति, लेकिन नहीं बचा सका जान

महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के चांदसैली घाट गांव में बारिश और भूस्खलन से बंद पड़े रास्तों के कारण एक बुजुर्ग को अपनी पत्नी को कंधे पर लादकर पैदल ही हॉस्पिटल के लिए रवाना होना पड़ा। पत्नी की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 70 साल के अदल्या पाडवी की 65 साल की पत्नी सिदलीबाई की तबियत बहुत खराब हो गई। उन्हें तेज बुखार था। गांव तक कोई गाड़ी नहीं आ सकती थी और पत्नी की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में अदल्या ने कंधे पर उठाकर पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचाने का मन बनाया। पत्नी को कंधे पर लाद अदल्या करीब चार किलोमीटर चले। बूढी हड्डियां बार-बार जवाब दे रहीं थीं और वे रास्ते पर कई बार पत्नी को बैठाने और सुलाने के लिए मजबूर हुए। हालांकि, उनकी यह कोशिश तब नाकाम हो गई जब हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि तेज बुखार होने के कारण महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। बता दे, चांदसैली घाट में मंगलवार को भूस्खलन हुआ था। इसके बाद इसका मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया था।

इस घटना से चांदसाली के आदिवासी समुदाय से जुड़े लोग शोक में हैं। इस मामले की सबसे खास बात यह है कि आदिवासी विकास मंत्री केसी पडवी भी इसी इलाके से आते हैं। इस इलाके में कोई सड़क नहीं है। भूस्खलन के कारण लगभग हर साल चांदसाली घाट बंद हो जाता है और हजारों आदिवासी कई दिनों तक अपने गांव में कैद हो कर रह जाते हैं। चंदसाली गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। इसलिए लोगों को नंदुरबार, तलौदा, धड़गांव तक इलाज के लिए जाना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत