न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: आरे कॉलोनी में ट्रांसफर होगा मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट, Deputy CM फडणवीस ने दिए निर्देश

उद्धव ठाकरे सरकार ने इस जगह को बदलकर कांजुरमार्ग कर दिया था। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस ले लिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jun 2022 10:42:42

महाराष्ट्र: आरे कॉलोनी में ट्रांसफर होगा मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट, Deputy CM फडणवीस ने दिए निर्देश

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में ट्रांसफर करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरकार की कानूनी टीम से कोर्ट को सूचित करने के लिए कहा कि अब मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इससे पहले उद्धव ठाकरे सरकार ने इस जगह को बदलकर कांजुरमार्ग कर दिया था। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस ले लिया था।

उद्धव ठाकरे ने घोषणा करते हुए कहा था कि हम जब सत्ता में नहीं थे तो हमने आरे कार शेड प्रोजेक्ट का विरोध किया था। पर्यावरण की चिंता करने वाले लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी और इस प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग की थी। अब हमने इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने आरे की 600 एकड़ जमीन को जंगल घोषित कर दिया था। इस प्रोजेक्ट को वापस लेने के बाद यहां जंगल का क्षेत्र बढ़कर 800 एकड़ हो गया था।

सीएम उद्धव ने एक वेबकास्ट में घोषणा की थी कि आरे कार शेड को अब कांजूरमार्ग में ट्रांसफर कर दिया गया। वहां पर सरकारी जमीन है जिसका इस्तेमाल मेट्रो कार शेड बनाने के लिए किया जाएगा। ये सरकार मुंबई मेट्रो को मुफ्त में दी जाएगी। सीएम उद्धव ने कहा था कि आरे में जो बिल्डिंग बनाने में सरकारी खर्च किया गया है, उसका इस्तेमाल कछ दूसरे अच्छे उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

बता दें कि मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अक्टूबर, 2019 में आरे कॉलोनी में मेट्रो कार की शेड बनाने के लिए यहां पर पेड़ों को काटना शुरू कर दिया था। ये प्रोजेक्ट अंडरग्राउंड कोलाबा बांद्रा मेट्रो कॉरिडोर के लिए बनाया जा रहा था। जब ये प्रोजेक्टर बनाया जा रहा था तो देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम थे। लेकिन राज्य में सत्ता बदलाव होते ही उद्धव ने इस प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?