न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में शरद पवार और अजीत पवार एक बार फिर होंगे एक साथ, CM देवेंद्र फडणवीस भी रहेंगे मौजूद!

महाराष्ट्र में अजीत पवार और शरद पवार के लगातार एक साथ दिखाई देने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 12 मई को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं के एक साथ दिखने से गठबंधन की अटकलें बढ़ गई हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 10:38:57

महाराष्ट्र में शरद पवार और अजीत पवार एक बार फिर होंगे एक साथ, CM देवेंद्र फडणवीस भी रहेंगे मौजूद!

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजीत पवार और एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार पिछले डेढ़ महीने से विभिन्न कार्यक्रमों में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों पार्टियों के एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि दोनों नेता लगातार एक साथ कार्यक्रमों में दिखाई दे रहे हैं, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

आज (12 मई) महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक द्वारा मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अजीत पवार और शरद पवार के साथ-साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं के एकसाथ दिखने से उनके राजनीतिक गठबंधन को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है।

शरद पवार का अहम बयान

एनसीपी-एसपी सुप्रीमो शरद पवार ने एक निजी साक्षात्कार में यह स्वीकार किया था कि पार्टी का एक गुट अब भी अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल होने की इच्छा रखता है। शरद पवार के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। इस पर एनसीपी-एसपी के नेता अनिल देशमुख ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के सांसद, विधायक और कई नेता उनसे मिलते रहते हैं, और शायद किसी ने अपनी भावना व्यक्त की हो।

अनिल देशमुख का बयान

अनिल देशमुख ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगामी नगरपालिका, महानगरपालिका और स्थानीय चुनावों पर चर्चा की और बताया कि हम किस तरह से चुनावों में सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में जो लाभ हुआ, वह सभी को पता है। विधानसभा चुनाव में भी अच्छा माहौल था, लेकिन उसमें काफी धांधली हुई। देशमुख ने आरोप लगाया कि बाहर से लोगों को बुलाकर मतदान कराया गया, जो एमवीए की हार की मुख्य वजह बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत