न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा नए केस, 50 मरीजों की मौत; लातूर में नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है जो काफी चिंता की बात है। आज रविवार को राज्य में 16,620 नए कोरोना मरीज सामने आए। वहीं, 50 मरीजों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 11:11:56

महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा नए केस, 50 मरीजों की मौत; लातूर में नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है जो काफी चिंता की बात है। आज रविवार को राज्य में 16,620 नए कोरोना मरीज सामने आए। वहीं, 50 मरीजों की मौत भी हुई। 8,861 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 23,14,413 मामले सामने आए हैं। जबकि अब तक 21,34,072 लोग ठीक हो चुके है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते 52,861 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 26 हजार 231 पहुंच गई है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार जल्द ही राज्य में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर राज्य के लोगों को चेतावनी दी है कि वह तय नियमों का पालन करें अन्यथा राज्य में लॉकडाउन लगाया जा सकता है

लातूर में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू

राज्‍य में बढ़ते मामलों को देखते हुए लातूर में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। लातूर में रात 8 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा साप्ताहिक बाजारों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। बता दें पुणे, नागपुर, ठाणे और मुंबई में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं पुणे में 31 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। अकोला, परभणी में फिर लॉकडाउन लगाया गया है। दिल्ली- NCR, गोवा, गुजरात, केरल और राजस्थान से महाराष्ट्र में एंट्री करने पर निगेटिव कोरोना रिपोर्ट जरूरी है।

बता दें, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 26,513 नए मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,85,158 हो गई है। इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे। रविवार को 120 लोगों की मौत भी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?